फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Tips: अल्जाइमर रोग के जोखिम से बचा सकते हैं ये योगासन, अच्छी याददाश्त के लिए करें नियमित अभ्यास

Wed, 30 Aug 2023 09:20 AM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अल्जाइमर से बचाव के लिए योगासन - फोटो : Pixabay
Alzheimer’s Day 2022: हर साल 21 सितंबर को विश्व अल्जाइमर दिवस मनाया जाता है। अल्जाइमर रोग तेजी से बढ़ने वाले गंभीर न्यूरोलॉजिकल विकारों में से एक है। जिसका असर 60 साल से अधिक उम्र के लोगों में अधिक देखा जाता है। अल्जाइमर के कारणों का ठीक तरह से वैज्ञानिक भी समझ नहीं पाए हैं। अल्जाइमर विशेषज्ञों के लिए कई मामलों में पहेली की तरह है। इसलिए इसका कोई विशिष्ट उपचार भी नहीं है। अल्जाइमर को लोग महज याददाश्त में होने वाली कमी मान लेते हैं। हालांकि अल्जाइमर में यह महज एक स्थिति है। अल्जाइमर के प्रति लोगों को जागरूक और इसके रोकथाम के लिए हर साल 21 सितंबर को वर्ल्ड अल्जाइमर डे मनाया जाता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, अल्जाइमर रोग से बचाव के लिए योगासन को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। कई योगासन मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के साथ ही अल्जाइमर रोग के कारकों को कम करने में मदद करते हैं। चलिए जानते हैं अल्जाइमर से बचाव के लिए योगासनों के बारे में, जिनका नियमित कर सकते हैं अभ्यास।
विज्ञापन

2 of 5
वज्रासन - फोटो : Amar ujala
वज्रासन योग 

अल्जाइमर की शिकायत में वज्रासन योग के अभ्यास की आदत डालें। वज्रासन के अभ्यास से मन शांत और स्थिर होता है। साथ ही पाचन अम्लता और गैस निर्माण को भी कम करने में फायदेमंद है। इस आसन के नियमित अभ्यास से काफी हद तक अल्जाइमर- डेमेंशिया के खतरे को भी कम किया जा सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
पश्चिमोत्तानासन - फोटो : Pixabay
पश्चिमोत्तानासन योग

मानसिक और शारीरिक दोनों तरह की सेहत को बेहतर बनाने के लिए पश्चिमोत्तानासन योग का अभ्यास लाभकारी है। पश्चिमोत्तानासन अल्जाइमर रोग के कारकों को कम करने में मदद करता है। साथ ही उच्च रक्तचाप व मधुमेह से पीड़ित रोगियों के लिए भी फायदेमंद है। सिर में रक्त संचार को बढ़ावा देने, अनिद्रा, अवसाद और चिंता को कम करने के लिए भी पश्चिमोत्तानासन का अभ्यास कर सकते हैं। 

4 of 5
शीर्षासन - फोटो : iStock
शीर्षासन योग

रक्त संचार को बढ़ाने में शीर्षासन का अभ्यास कारगर माना जाता है। इस आसन के अभ्यास से शरीर की समग्र कार्यक्षमता में सुधार करने के लिए यह आसन लाभकारी हैं। मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में इस योग के अभ्यास की आदत डालें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
योग कई तरह से शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। - फोटो : istock
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें