कोलेस्ट्रॉल एक तरह का फैट होता है, जिसका उत्पादन लिवर करता है। हमारे शरीर को इसकी जरूरत होती है, लेकिन अगर यह जरूरत के अनुसार ही बने तो ही हमारे स्वास्थ के लिए अच्छा रहता है। शरीर में इसकी मात्रा अधिक होने पर यह कोशिकाओं में जमना शुरू कर देता है जो हमारे शरीर में कई बीमारियों को न्योता देता है। रक्त में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का सीधा मतलब है दिल से संबंधित बीमारियां होना। कोलेस्ट्रॉल के बढ़ जाने से दिल का दौरा आने का खतरा बना रहता है। आइए जानते हैं शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के लक्षण...
विज्ञापन
2 of 8
tiredness
जल्दी थकान होना और सांस फूलना
अगर आपको थोड़ा दूर चलते ही थकान महसूस होती है या सांस फूलने लगता है तो यह आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल में बढ़ने का इशारा है। अगर आपके साथ ऐसा होता है तो बिना देरी करें अपने डॉक्टर से चेकअर कराएं।
विज्ञापन
3 of 8
heel pain
पैरों में लगातार दर्द
बिना बात के पैरों में हर समय दर्द रहना भी बढ़े कोलेस्ट्रॉल का लक्षण होता है। इस दर्द को आप हल्के में लेकर खुद से पेनकिलर ले लेते हैं। ऐसा न करें, तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
4 of 8
sweating
बहुत ज्यादा पसीना आना
वैसे पसीना आना आम बात है, लेकिन अगर किसी को जरूरत से ज्यादा पसीना आने लगता है तो यह भी शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल में बढ़ने का संकेत हो सकता है। इसे नार्मल समझकर नजरअंदाज न करें। तुरंत अपने कोलेस्ट्रॉल की जांच कराएं।
विज्ञापन
5 of 8
Digital Body Weight
अचानक से वजन बढ़ना
अगर अचानक लगातार आपका वजन बढ़ता जा रहा है या आपको भारी-भारी महसूस हो रहा है तो ऐसा हो सकता है कि आपका कोलेस्ट्रोल बढ़ा हुआ है। इस लक्षण को नजरअंदाज ना करें और तुरंत अपना चेकअप करवाएं।
विज्ञापन
6 of 8
blood pressure
ब्लड प्रैशर का बढ़ना
ब्लड प्रैशर का अचानक सामान्य से अधिक होन जाना कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने के कारण होता है। बढ़ते हुए कोलेस्ट्रोल के इस लक्षण को हल्के में लेने की बजाए तुरंत चेकअप करवाएं।
विज्ञापन
7 of 8
heart problem
सीने में दर्द या बैचेनी होना
अगर आपको अचानक सीने में दर्द महसूस हो तो इसकी वजह भी हाई कोलेस्ट्रोल हो सकता है। अपने डॉक्टर से संपर्क कर जांच कराएं।
हार्ट बीट तेज होना
अगर आपका दिल जोर-जोर से धड़कता है तो आपको इसे बिना देरी करे डॉक्टर से चेकअप करवाना चाहिए, क्योंकि जब शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ जाता है तो दिल तक खून की सप्लाई ठीक से नहीं हो पाती, जिस वजह से हार्ट बीट तेज हो जाती है।