फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमर से चर्बी को कम कर देंगे ये 5 योगासन, नियमित करें अभ्यास

Mon, 24 Feb 2020 06:29 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बदलती जीवनशैली के साथ लोगों में भी कई बदलाव आते हैं। जिसका सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है और ऐसे में हर दूसरे व्यक्ति की बड़ी समस्या है बढ़ता वजन। हालांकि इस समस्या का समाधान तभी मुमकिन है जब आप अपनी हड़बड़ी वाली जीवनशैली पर पूर्णविराम लगाकर खुद को थोड़ा समय देंगे। अगर आप अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग हैं और निरोग जीवन बिताना चाहते हैं तो योग आपकी पूरी मदद करेगा। आगे की स्लाइड्स में जानें बढ़ते कमर के वजन को कम करने के लिए पांच असरदार योग आसन...
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
पवनमुक्तासन 
कमर के बल लेट जाएं और सांस को भरते हुए अपने दोनों पैरों को ऊपर उठाएं। फिर सांस छोड़ते वक्त अपने दोनों पैरों को मोड़ लें और हाथों से दोनों पैरों को पेट पर अधिकतम दबाव देते हुए कस के दबाएं। फिर सांस लें और सांस छोड़ते वक्त अपने सिर को ऊठाएं और नाक को घुटने के बीच में रखें। 60 से 90 सेकंड तक इसी पोजिशन में बने रहें। उसके बाद सांस छोड़ते हुए वापस आएं।
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
चक्रासन
कमर के बल योग मैट पर लेट जाएं। अपने दोनों पैरों को मोड़ लें और अपने दोनों हाथों की हथेलियों को कंधे के नीचे रखें। सांस को भरें और सांस को छोड़ते हुए अपने शरीर के निचले भाग को ऊपर ऊठाएं। फिर सांस को भरते हुए अपने शरीर के ऊपरी भाग को उठाएं। 60 से 90 सेकंड तक इस आसन में रुकें। फिर सांस को छोड़ते हुए पहले शरीर के निचले भाग तथा बाद में ऊपरी भाग को नीचे लाएं।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
उत्तानपाद आसान
कमर के बल योग मैट पर लेट जाएं और सांस को भरते हुए अपने दोनों पैरों को 30 डिग्री पर उठाएं। 20 से 30 सेकेंड तक सांस रोककर इस आसन में रुकें। सांस को छोड़ते हुए दोनों पैरों को 45 डिग्री तक उठाएं। 20 से 30 सेकेंड तक सांस को रोकते हुए इस आसन में रुकें। इसके बाद इसी तरह 60 और 90 डिग्री का भी अभ्यास करें। फिर सांस को छोड़ते हुए वापस आएं. इसका तीन बार आभ्यास करें।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
नौकासन
पीठ के बल सीधा लेट जाएं। गहरी लंबी सांस लें तथा सांस छोड़ते वक्त दोनों पैरों को 45 डिग्री तथा हाथों को सिर के ऊपर तक उठाएं। 45 से 60 सेकंड तक इस आसन में रुकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
द्विचक्रिक आसन
दोनों पैरों को 90 डिग्री में उठाएं। गहरी लंबी सांस लें तथा सांस छोड़ते वक्त पैरों को 20 से 30 बार एक साथ गोल-गोल घुमाएं। फिर पैरों कोआराम से नीचे रखें। दोबारा से सांस भरते हुए पैरों को उठाएं और सांस को छोड़ते हुए एक साथ गोल-गोल विपरीत दिशा में 20 से 30 बार घुमाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें