फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Tips: सर्दी-जुकाम से हैं परेशान, तो इन चार योगासन से मिलेगा आराम

Mon, 13 Mar 2023 01:19 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सर्दी जुकाम में करें योग - फोटो : Istock
मौसम बदलने लगा है। सर्दी जा रही है और गर्मी का मौसम आ रहा है। ऐसे में शरीर बदलते मौसम को एडजेस्ट करने में समय लेता है। आम तौर पर इन दिनों लोगों को सर्दी- जुकाम की समस्या होने लगती है। वैसे तो सर्दी खांसी- जुकाम कुछ दिनों में खुद ही ठीक हो जाया करता है लेकिन कई बार यही सर्दी जुकाम कई दिनों तक आपको परेशान करता है। बदलते मौसम के अलावा वायरल इन्फेक्शन, ठंडी हवा लगना, व्यायाम का अभाव, आहार का नुकसान करना, कब्ज की शिकायत आदि के कारण भी लोग सर्दी जुकाम से पीड़ित हो जाते हैं। सही समय पर इसे दूर न किया जाए और जरूरी सावधानी न बरती जाए तो फ्लू और ब्रोंकोनिमोनिया का रूप ले लेता है। सर्दी जुकाम में लोग घर पर ही घरेलू नुस्खे अपना लेते हैं। ऐसे में योग का नियमित अभ्यास भी आपको सर्दी जुकाम से आराम दिलाता है। सर्दी जुकाम से राहत के कुछ कारगर योग हैं, जिन्हें करके आप जल्द से जल्द स्वस्थ हो सकते हैं। चलिए जानते हैं सर्दी जुकाम से छुटकारा दिलाने वाले योग के बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
बाम भस्त्रिका - फोटो : iStock
बाम भस्त्रिका

बाम भस्त्रिका योग करने से सर्दी, जुकाम में काफी फायदा होता है। इस योग को करने के लिए दायें हाथ के अंगूठे से दायीं नासिका को बंद करें और बायीं नासिका से तेज गति से सांस लें और छोड़ें। इस प्रक्रिया को दस बार करें। सांस लेते समय आपका पेट अंदर आना चाहिए और जब सांस छोड़ते समय आपका पेट बाहर आना चाहिये। फिर बायीं नासिका की तरफ भी यहीं प्रक्रिया दोहराएं।
विज्ञापन

3 of 5
भुजंगासन - फोटो : Istock
भुजंगासन

इस योगासन को करने के लिए सबसे पहले पेट के बल लेटकर हथेली को कंधों के नीचे रखें। सांस लेते हुए और शरीर के अगले हिस्सों को ऊपर की और उठाएं। 10-20 सेकंड्स तक इसी स्थिति में रहें और फिर सामान्य अवस्था में आ जाएं। भुजंगासन कई और स्वास्थ्य समस्याओं में लाभदायक माना जाता है।

4 of 5
पवनमुक्तासन - फोटो : Pixabay
पवनमुक्तासन

इस योग के लिए पीठ के बल लेट जाएं। अब दोनों पैरों को मिलाते हुए और हथेली को जमीन पर लगाएं। इसके बाद दाहिने पैर को घुटने से मोड़ते हुए छाती तक लगाएं। फिर अपने दोनों हाथों की उंगलियों को मिलाते हुए घुटने से थोड़ा नीचे होल्ड कर लें। अब पैरों से छाती पर दबाव पड़े तो धीरे-धीरे सांस को अंदर बाहर छोड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वज्रासन - फोटो : Pixabay
वज्रासन

इस योग को करने के लिए सबसे पहले घुटने टेककर बैठ जाएं। अब अपनी एड़ी पर अपनी जांघों को सेट करें। अपने हाथों को अपनी जांघों पर और अपनी पीठ को सीधा रखें। गहरी सांस लें और लगभग 10 मिनट तक इस स्थिति में रहें, फिर आराम से बैठने की स्थिति में लौट आएं।

नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें