गलत खानपान और अनियमित जीवनशैली के कारण आजकल ज्यादातर लोग मोटापे की समस्या से परेशान हैं। पेट और कमर के पास चर्बी जमा हो जाने के कारण शरीर की बनावट भी खराब हो जाती है। ऐसे में इस समस्या से निजात पाने के लिए लोग कई तरह के उपाय अजमाते हैं लेकिन मनमुताबिक परिणाम नहीं मिल पाता है। हालांकि योगा एक ऐसा विकल्प है, जो नेचुरल तरीके से वजन कम करता है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही आसनों के अभ्यास के बारे में बताएंगे, जिसके नियमित अभ्यास से मोटापा कम हो जाएगा और शरीर सही आकार में आ जाएगा।