फ्रेश और खूबसूरत चेहरे की चाहत हर लोगों को होती है। इतना ही नहीं लोग अपनी सुंदरता को बढ़ाने के लिए न जाने कितने महंगे महंगे प्रॉडक्ट्स और थैरेपी का इस्तेमाल करते हैं। इन चीजों के अलावा योग एक ऐसा प्राकृतिक साधन है, जिसके अभ्यास से आपके चेहरे पर ताजगी आएगी और सुंदरता बढ़ जाएगी। चेहरे पर निखार लाने के लिए योग का सहारा लेना सबसे फायदेमंद होता है। कुछ खास योगासनों के अभ्यास से चेहरे पर लालिमा आती है साथ ही धब्बे, झाइयां, झुर्रियां और कालापन भी दूर हो जाता है। तो आइए बिना देर किए जानते हैं इन खास योगासनों के बारे में...