अनियंत्रित जीवनशैली के कारण लोगों में कई तरह के बदलाव आ रहे हैं। इसका सीधा असर इंसान के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। इसी का नतीजा है कि आज के समय में अधिकांश लोग बढ़ते वजन से परेशान हैं। हालांकि इस समस्या के समाधान का बेहतर विकल्प ये है कि आपको अपनी जल्दबाजी वाली जिंदगी से खुद के लिए थोड़ा समय निकालना होगा। अगर आप अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा भी सतर्क हैं और निरोग जीवन की आशा रखते हैं तो योग आपकी पूरी मदद कर सकता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ खास योगासनों के बारे में बताएंगे, जो आपके वजन को कम कर सकते हैं।