परिवृत्त पार्श्वकोणासन
- फोटो : सोशल मीडिया
परिवृत्त पार्श्वकोणासन
परिवृत्त पार्श्वकोणासन आपके शरीर के निचले हिस्से, खासकर पेट, जांघों और हिप्स में जमा चर्बी को कम करता है। इसके अलावा ये आसन कमर दर्द, पीठ दर्द, पैर दर्द और जोड़ों के दर्द में भी फायदेमंद होता है। इस आसन को करने के लिए एक चटाई बिछाएं और उसपर अपने पैरों के बीच 3-4 फुट का गैप रखते हुए सीधा तनकर खड़े हो जाएं। अब अपने दोनों हाथों को दोनों दिशाओं में पंख की तरह फैला लें। इसके बाद अपने कमर को झुकाते हुए अपने बाएं हाथ को दाहिने पंजों के पास लाएं और हथेलियों को जमीन पर रख दें। इस दौरान अपने दाएं हाथ को ऊपर की दिशा में ताने रहें। इस पोजीशन में 10 सेकंड रुकें और फिर पहले वाली पोजीशन में आ जाएं। अब यही क्रिया दूसरी तरफ से दोहराएं, यानी दाएं हाथ को बाएं पंजों के पास लाएं और हथेलियों को जमीन पर रख दें।