फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटापा बिगाड़ सकता है आपके शरीर का शेप, वजन घटाने के लिए करें इन 3 योगासन का अभ्यास

Sat, 18 Apr 2020 08:32 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अनियमित जीवनशैली और गलत खानपान के कारण आजकल अधिकांश लोग मोटापे की समस्या से परेशान हैं। कमर और पेट के पास चर्बी जम जाने के कारण शरीर की बनवाट भी खराब होने लगती है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं लेकिन मनमुताबिक परिणाम नहीं मिल पाता है। हालांकि योगा के कुछ खास आसनों का अभ्यास मोटापे को कम करने में कारगर हो सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही आसनों के अभ्यास के बारे में बताएंगे, जिसके नियमित अभ्यास से मोटापा कम हो जाएगा और शरीर सही आकार में आ जाएगा।
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अर्धचक्रासन
अर्धचक्रासन करने से पेट के आसपास वाले हिस्से पर दबाव पड़ता है। इसी के कारण पेट की चर्बी कम होती है और आपकी कमर सही आकार में बदलती है। इसके अतिरिक्त इस आसन के नियमित अभ्यास से कब्ज, सूजन और अन्य पाचन संबंधी समस्याएं कम होने लगती है।

अर्धचक्रासन को करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं। इसके बाद अपने हाथों को अपनी कमर पर रख लें और अपनी धड़ को पीछे की ओर झुकाएं। कोशिश करें कि आपका धड़ ज्यादा से ज्यादा पीछे की ओर झुका हुआ हो। इस अवस्था में करीब तीन से पांच मिनट तक रहते हुए सांस लें और छोड़े।
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
धनुरासन
धनुरासन शरीर के सही आकार के लिए बहुत फायदेमंद है। इस आसन को करने के लिए पूरे शरीर का इस्तेमाल किया जाता है। धनुरासन करने के लिए सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं। ध्यान रखें कि आपके पैरों को कुछ दूरी पर रखें और दोनों हाथो को सीधा रखें।

अब अपने घुटनों को मोड़कर कमर के पास ले जाएं और अपने तलवों को दोनों हाथों से पकड़ें। अब सांस लेते हुए अपनी छाती को जमीन से ऊपर उठाएं। अब अपने पैरों को आगे की ओर खीचें। अब अपना संतुलन बनाते हुए सामने देखें। इस आसन को करने के लिए थोड़े अभ्यास की जरूरत है इसलिए धीरे-धीरे इसका अभ्यास करें। 15-20 सेकेंड बाद सांस छोड़ते हुए अपने पैर और छाती को धीरे-धीरे जमीन की ओर लाएं।
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
तितली आसन
तितली आसन बेहद ही सरल आसन है। यह आसन शरीर को सही आकार देता है। इस आसन के नियमित अभ्यास से आपका शरीर तनाव मुक्त भी रहता है। तितली आसन करने के लिए सबसे पहले अपने पैरों को फैलाकर सीधे बैठ जाएं। अब अपने दोनों पैरों को अंदर की ओर मोड़ लें।

ध्यान रहे कि आपके दोनों तलवे एक-दूसरे को छूने चाहिए। अब अपने दोनों हाथों से अपने दोनों पैरों को पकड़ लें। अब इस अवस्था में लंबी गहरी सांस लें। इसके बाद सांस छोड़ते हुए अपने घुटनों और जांघो को जमीन की तरफ दबाएं। अब तितली के पंखों की तरह अपने पैरों को ऊपर-नीचे हिलाने की कोशिश करें। धीरे-धीरे करके अपनी गति बढ़ाते जाएं। इस पूरी प्रक्रिया में सांस लेते रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें