Subah Ke 5 Yogasan: सुबह की शुरुआत आपकी ऊर्जा और मूड को प्रभावित करती है। सुबह जागते ही कुछ लोग मोबाइल फोन देखने लगते हैं, रील्स स्क्राॅल करते हैं, तो वहीं कुछ जल्दबाजी में अपनी दिनचर्या शुरू कर देते हैं। सुबह की यह आदत शरीर और मन दोनों पर नकारात्मक असर डालती है। लेकिन अगर आप जागने के बाद सिर्फ 15 मिनट अपने शरीर को दें तो पूरा दिन अधिक ऊर्जावान, सकारात्मक और तनावमुक्त बन सकता है।
योग विशेषज्ञों के अनुसार, सुबह बिस्तर छोड़ने से पहले किए गए कुछ आसान योगासन शरीर में रक्त संचार बढ़ाते हैं, मांसपेशियों को सक्रिय करते हैं और मानसिक स्पष्टता प्रदान करते हैं। इन आसनों को करने के लिए आपको किसी विशेष उपकरण या बड़े स्थान की आवश्यकता नहीं होती। ये सरल स्ट्रेचिंग और योग मुद्राएं शरीर को धीरे-धीरे जगाने का काम करती हैं और दिनभर की थकान, आलस्य तथा तनाव से बचाने में मदद करती हैं।
अगर आप सुबह उठते ही कमर दर्द, अकड़न, सुस्ती या मानसिक तनाव महसूस करते हैं, तो ये 5 योगासन आपकी दिनचर्या का हिस्सा बनने चाहिए। आइए जानते हैं वे कौन-से आसान आसन हैं जिन्हें सिर्फ 15 मिनट में करके आप अपने पूरे दिन को बेहतर बना सकते हैं।