डायबिटीज एक एेसी बीमारी है जिसका पता लोगों को अक्सर तब चलता है जब शरीर के कुछ भाग जैसे आंख, किडनी और दिल को इस बीमारी से नुकसान पहुंचना शुरू हो जाता है। इसलिए इस बीमारी का समय पर पता चलना बेहद जरूरी है।इससे पहले कि किसी व्यक्ति को डायबिटीज की शिकायत हो वो अपने शरीर के इन 10 लक्षणों को देखकर इससे बच सकता है। आइए जानते हैं क्या हैं ये लक्षण।