फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनोखी फोटो क्लिक कर दुनिया को हैरत में डाल दिया था फोटोग्राफर ने, ये तस्वीरें हैं गवाह

Wed, 06 Mar 2019 12:52 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
yannis

प्रतिष्ठित पुलित्ज़र पुरस्कार हासिल कर चुके फोटोग्राफर यानिस बेहराकिस का 58 साल की उम्र में कैंसर की वजह से निधन हो गया। बेहराकिस का जन्म ग्रीस की राजधानी एथेंस में 1960 में हुआ था तीस साल से भी ज़्यादा वक्त के अपने करियर में उन्होंने दुनियाभर के संघर्षों और कुदरती आपदाओं को कवर किया। शरणार्थी संकट पर उनकी टीम कवरेज के लिए उन्हें 2016 में प्रतिष्ठित पुलित्ज़र पुरस्कार दिया गया था।

पेश है उनकी ली हुई कुछ तस्वीरें।

विज्ञापन

2 of 8
yannis
बेहराकिस समाचार एजेंसी रॉयटर के साथ जुड़े हुए ते और संघर्षरत जगहों पर अपनी फोटोग्रॉफी के लिए जाने जाते थे। 58 वर्षीय बेहराकिस लंबे समये से कैंसर से जूझ रहे थे। 
विज्ञापन

3 of 8
yannis
बेहराकिस की लोकप्रियता तब बढ़ी जब उन्हें साल 2016 में उनको पुलित्जर पुरस्कार से नवाजा गया। ये पुरस्कार उनको शरणार्थी संकट को कवर करने के लिए दिया गया था। पुलित्जर पत्रकारिता की दुनिया का नोबल पुरस्कार माना जाता है। 

4 of 8
yannis
बेहराकिस ने एक साक्षात्कार के दौरान कहा था कि उनका मकसद कहानी बताना है, क्या करना है ये निर्णय आपका है। अपने करियर के शुरुआती दिनों में बेहराकिस स्टूडियों में काम किया करते थे।
विज्ञापन

5 of 8
yannis
लेकिन एक फिल्म ने फोटोग्रॉफी को लेकर उनका नजरिया बदल दिया। फिल्म से प्रभावित होने के बाद वो पत्रकारिता में आने के मौके तलाशते रहे। इस तरह वो साल 1987 में न्यूज वायर एजेंसी रॉयटर से एक फ्रीलांसर के तौर पर जुड़ गए। 
विज्ञापन

6 of 8
yannis
अगले तीन दशकों में बेहराकिस ने यूरोप, रूस, मध्य पूर्व, अफ्रीका और एशिया की तमाम जगहों पर संघर्षों की तस्वीरें उतारीं। इसके लिए उनको तमाम तरह के पुरस्कारों और सम्मानों से नवाजा जाता रहा। 
विज्ञापन

7 of 8
yannis
कहते हैं एक तस्वीर हजार शब्दों के बराबर होती है। बेहराकिस ऐसे ही व्यक्ति थे। जिन्होंने अपने तस्वीरों के जरिए इस बात को सच साबित किया। 
विज्ञापन

8 of 8
yannis
बेहराकिस की खासियत थी कि वो बागी और सत्ता दोनों पक्षों की स्वीकार्यता हासिल कर लेते थे। 

सभी तस्वीरें यानिस बेहराकिस की हैं, जो ट्विटर से ली गई हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें