महिलाओं के लिए बीता हुआ साल सामाजिक, राजनीतिक व सरकारी तौर पर बड़ा साल रहा। साल 2018 में कई ऐसे मुद्दे थे जिनमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और हर क्षेत्र में आगे निकलीं। 2018 महिलाओं के द्वारा अपने अधिकारों के लिए लड़ते, आरोपों का सामना करते समाज और सिस्टम के सामने कुछ जरूरी सवाल उठाते हुए गुजर गया। आइए आपको बताते हैं साल 2018 में वो कौन से बड़े मुद्दे थे जो महिलाओं से जुड़े रहे।