फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Water Day: RO से निकलने वाले वेस्ट पानी को कहां इस्तेमाल करें?

Sun, 22 Mar 2026 12:47 PM IST
Shruti Gaur लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

World Water Day 2026: अगर आपके घर में भी आरओ लगा हुआ है तो उससे निकलने वाले पानी को यूं बर्बाद न होने दें। इसे आप अपने घर के कामों में इस्तेमाल कर सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
RO से निकलने वाले वेस्ट पानी को कहां इस्तेमाल करें? - फोटो : अमर उजाला
World Water Day 2026: आज के समय में आरओ (RO) पानी फिल्टर का इस्तेमाल हर घर में आम हो गया है। ये पीने के पानी को शुद्ध करने में मदद करता है, लेकिन इसके साथ एक समस्या भी जुड़ी है कि आरओ से निकलने वाला पानी अक्सर व्यर्थ बहा दिया जाता है। ये पानी पूरी तरह से खराब नहीं है, इसे समझदारी से इस्तेमाल किया जाए तो यह घर के कई कामों में काम आ सकता है। आज के समय में जब पानी की काफी किल्लत है तो पानी की बचत करना बेहद जरूरी है। इसके लिए इस पानी को भी इस्तेमाल में लाना जरूरी है।

दरअसल, इस पानी में जरूरी मिनरल्स कम हो सकते हैं, लेकिन यह साफ-सुथरा होता है और घरेलू कामों के लिए बिल्कुल सुरक्षित है। आज विश्व जल दिवस के मौके पर हम आपको बताएंगे कि आप इस पानी को व्यर्थ न करके, उसका इस्तेमाल कहां कर सकती हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
RO से निकलने वाले वेस्ट पानी को कहां इस्तेमाल करें? - फोटो : Adobe stock
बागवानी में इस्तेमाल करें
 
  • RO से निकलने वाला पानी पौधों के लिए बिल्कुल सुरक्षित है।
  •  आप इसे सीधे गमलों और बाग़ में लगाई गई फसलों या फूलों को दे सकते हैं। 
  •  अगर संभव हो तो इसमें थोड़ा सा सामान्य पानी मिलाकर इस्तेमाल करें। 
  • ऐसा करने से पौधों को जरूरी पोषण भी मिलेगा और पानी की बचत भी होगी।

 
विज्ञापन

3 of 5
RO से निकलने वाले वेस्ट पानी को कहां इस्तेमाल करें? - फोटो : adobe stock
सफाई में काम आएगा
 
  • घर की रोजमर्रा की सफाई जैसे झाड़ू-पोंछा करना, फर्श साफ करना या बर्तन धोना RO पानी के इस्तेमाल से आसान हो जाता है। 
  • ये तरीका न केवल पानी की बर्बादी को रोकता है बल्कि आपके घर के अन्य कामों में भी पानी की खपत कम कर देता है।

 

4 of 5
RO से निकलने वाले वेस्ट पानी को कहां इस्तेमाल करें? - फोटो : Adobe stock
कपड़े धोने में प्रयोग
 
  • हल्के रंग के कपड़े धोने में RO से निकलने वाला पानी इस्तेमाल किया जा सकता है। 
  • ये कपड़ों की रंगत और बनावट को नुकसान नहीं पहुंचाता। 
  • यदि आप इसे नियमित नल के पानी के साथ मिलाकर उपयोग करें।
  • पानी की बचत के साथ-साथ बिजली और डिटर्जेंट की लागत भी कम होती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
RO से निकलने वाले वेस्ट पानी को कहां इस्तेमाल करें? - फोटो : Adobe stock
वॉटरिंग गार्डन या ग्रीन एरिया
 
  • घर के गार्डन, ग्रीन एरिया या छत के पौधों की सिंचाई में RO से निकला पानी इस्तेमाल करना लाभकारी है। 
  • इससे पेड़-पौधों को पर्याप्त पानी मिलता है और घर में पानी की बचत भी होती है। 
  • साथ ही यह पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने का भी तरीका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें