World Water Day 2026: अगर आपके घर में भी आरओ लगा हुआ है तो उससे निकलने वाले पानी को यूं बर्बाद न होने दें। इसे आप अपने घर के कामों में इस्तेमाल कर सकते हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
World Water Day 2026: आज के समय में आरओ (RO) पानी फिल्टर का इस्तेमाल हर घर में आम हो गया है। ये पीने के पानी को शुद्ध करने में मदद करता है, लेकिन इसके साथ एक समस्या भी जुड़ी है कि आरओ से निकलने वाला पानी अक्सर व्यर्थ बहा दिया जाता है। ये पानी पूरी तरह से खराब नहीं है, इसे समझदारी से इस्तेमाल किया जाए तो यह घर के कई कामों में काम आ सकता है। आज के समय में जब पानी की काफी किल्लत है तो पानी की बचत करना बेहद जरूरी है। इसके लिए इस पानी को भी इस्तेमाल में लाना जरूरी है।
दरअसल, इस पानी में जरूरी मिनरल्स कम हो सकते हैं, लेकिन यह साफ-सुथरा होता है और घरेलू कामों के लिए बिल्कुल सुरक्षित है। आज विश्व जल दिवस के मौके पर हम आपको बताएंगे कि आप इस पानी को व्यर्थ न करके, उसका इस्तेमाल कहां कर सकती हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
RO से निकलने वाले वेस्ट पानी को कहां इस्तेमाल करें?
- फोटो : Adobe stock
बागवानी में इस्तेमाल करें
RO से निकलने वाला पानी पौधों के लिए बिल्कुल सुरक्षित है।
आप इसे सीधे गमलों और बाग़ में लगाई गई फसलों या फूलों को दे सकते हैं।
अगर संभव हो तो इसमें थोड़ा सा सामान्य पानी मिलाकर इस्तेमाल करें।
ऐसा करने से पौधों को जरूरी पोषण भी मिलेगा और पानी की बचत भी होगी।
विज्ञापन
3 of 5
RO से निकलने वाले वेस्ट पानी को कहां इस्तेमाल करें?
- फोटो : adobe stock
सफाई में काम आएगा
घर की रोजमर्रा की सफाई जैसे झाड़ू-पोंछा करना, फर्श साफ करना या बर्तन धोना RO पानी के इस्तेमाल से आसान हो जाता है।
ये तरीका न केवल पानी की बर्बादी को रोकता है बल्कि आपके घर के अन्य कामों में भी पानी की खपत कम कर देता है।
4 of 5
RO से निकलने वाले वेस्ट पानी को कहां इस्तेमाल करें?
- फोटो : Adobe stock
कपड़े धोने में प्रयोग
हल्के रंग के कपड़े धोने में RO से निकलने वाला पानी इस्तेमाल किया जा सकता है।
ये कपड़ों की रंगत और बनावट को नुकसान नहीं पहुंचाता।
यदि आप इसे नियमित नल के पानी के साथ मिलाकर उपयोग करें।
पानी की बचत के साथ-साथ बिजली और डिटर्जेंट की लागत भी कम होती है।