फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Water Day 2024: जो पानी पी रहे हैं वह साफ है या नहीं, इन आसान तरीकों से क्वालिटी करें चेक

Fri, 22 Mar 2024 10:18 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विश्व जल दिवस के मौके पर कुछ आसान तरीकों से ये पता लगा सकते हैं कि जो पानी आप पीते हैं, वह कितना शुद्ध है, यानी पीने वाली पानी की गुणवत्ता की जांच घर पर ही आसानी से की जा सकती है।
विज्ञापन
1 of 6
विश्व जल दिवस 2024 - फोटो : istock
World Water Day 2024: 22 फरवरी को विश्व जल दिवस मनाया जाता है। धरती 70 फीसदी पानी से घिरी है, जिसमें से पीने योग्य पानी लगभग 3 फीसदी ही है। भारत में पीने वाले पानी की मांग अधिक है लेकिन पूर्ति संकट बढ़ रहा है। 1.4 अरब से अधिक की आबादी के बावजूद भारत के पास दुनिया के ताजे जल संसाधन का केवल 4 प्रतिशत ही है।

विकास के लिए तेजी से बढ़ रही फैक्ट्रियां और जनसंख्या के कारण जो पानी के सीमित संसाधन है, उन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। जाने अनजाने पानी की बर्बादी और जल प्रदूषण के कारण लोग पानी की कमी का सामना कर रहे हैं। वहीं प्रदूषित जल स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है।

इसलिए जल प्रदूषण को रोककर और पानी को बर्बाद होने से बचाकर कई समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। विश्व जल दिवस के मौके पर कुछ आसान तरीकों से ये पता लगा सकते हैं कि जो पानी आप पीते हैं, वह कितना शुद्ध है, यानी पीने वाली पानी की गुणवत्ता की जांच घर पर ही आसानी से की जा सकती है।
विज्ञापन

2 of 6
विश्व जल दिवस 2024 - फोटो : istock
पानी का रंग

एक कांच के गिलास में पानी लेकर उसका रंग देखें। अगर जल का रंग पीला या भूरा हो या उसमें किसी तरह के कण नजर आ रहे हैं तो समझ जाएं कि पानी लो क्वालिटी का है। अगर घर पर वाॅटर फिल्टर लगा हुआ है, और उससे भी ऐसा ही पानी आ रहा है तो हो सकता है कि वाॅटर फिल्टर को सर्विसिंग की जरूरत हो।
विज्ञापन

3 of 6
विश्व जल दिवस 2024 - फोटो : पिक्साबे
पानी की पारदर्शिता

पानी के रंग के साथ ही पीने वाले पानी में कितनी पारदर्शिता है, ये भी जल की गुणवत्ता बताता है। पानी का रंग अलग है या किसी तरह के पार्टिकल्स हैं तो पानी धुंधला नजर आएगा। पानी में मिट्टी के कण होंगे तो भी वह धुंधला दिखता है। ऐसा जल पीने योग्य नहीं होता है।

4 of 6
विश्व जल दिवस 2024 - फोटो : Pixels
पानी की महक

अगर पानी में किसी तरह की महक आ रही है तो भी पानी अशुद्ध हो सकता है। कई बार जिस बर्तन में आप पानी पीते हैं, वह सही से धुला नहीं होता, या किसी तरह की गंध पहले से पानी में घुल गई होती है, इसलिए पानी से महक आने लगती है। इसलिए हमेशा साफ बर्तन में ही पानी रखें।
विज्ञापन

5 of 6
विश्व जल दिवस 2024 - फोटो : iStock
पानी का स्वाद

पीने वाले पानी के स्वाद पर भी उसकी गुणवत्ता निर्भर करती है। लेकिन अगर पानी कड़वा लगे तो उसे न पीएं। पानी में धातु जैसा स्वाद आए तो हो सकता है कि धात्विक अशुद्धियां जैसे कैल्शियम, मैग्नीशियम घुला हो। पानी में ब्लीच का स्वाद आ रहा है तो हो सकता है कि क्लोरीन मिली हो। पानी नमकीन लगे तो सल्फेट की मौजदूगी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विश्व जल दिवस 2024 - फोटो : Social Media
पानी का बर्तन

जिस बर्तन में पानी स्टोर करते हैं या पीते हैं, उसकी जांच भी करें। कई बार पानी में मौजूद अशुद्धियों के कारण बर्तन का रंग बदल जाता है। पानी निकालने का जो स्त्रोत है, जैसे नल या पाइप उसका भी रंग बदल सकता है। ऐसा पानी बिना फिल्टर किए कभी न पीएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें