हर इंसान की सिर्फ एक ही ख्वाहिश होती है कि उसके जीवन में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो और वह हमेशा खुश रहें। जीवन में खुश रहना बेहद जरूरी है। हर इंसान खुश रहने की पूरी कोशिश भी करता है। कई बार जीवन में ऐसी परिस्थितियां आ जाती हैं जब हमें जबरदस्ती खुश होना पड़ता है। यहीं खुशी हमें जिंदगी को जीने की हिम्मत देती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिदंगी में खुश रहना कितना जरूरी है। खुश रहने से हमारे स्वास्थ्य पर क्या प्रभाव पड़ता है। इसलिए आइए जानते हैं कि खुश रहने से हमें क्या-क्या लाभ मिलते हैं।