फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Mental Health Day 2023: क्यों और कैसे मनाते हैं विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम

Mon, 09 Oct 2023 10:44 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मानसिक स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता की आवश्यकता - फोटो : istock
World Mental Health Day 2023 : हर साल 10 अक्तूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर जागरूक करना और मानसिक बीमारियों के बारे में जानकारी प्रदान करना है।

मानसिक स्वास्थ्य की सही देखभाल व्यक्ति को खुश और समृद्ध जीवन जीने में मदद करती है। स्ट्रेस या तनाव एक प्रकार का मानसिक स्वास्थ्य विकार है जिसका जोखिम तेजी से बढ़ता हुआ देखा जा रहा है। युवा हों या बुजुर्ग, सभी उम्र के लोगों में इस विकार के मामले रिपोर्ट किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों के लिए अपने शारीरिक स्वास्थ्य की ही तरह से मानसिक सेहत का ख्याल रखना भी जरूरी है। दोनों स्वास्थ्य एक दूसरे पर निर्भर होते हैं, यानी अगर आप स्ट्रेस-एग्जाइटी जैसी मानसिक समस्याओं के शिकार हैं, तो इसका असर शारीरिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित करने वाले हो सकते हैं।

ऐसे में मेंटल हेल्थ यानी मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता बेहद जरूरी है। इस लेख के माध्यम से जानते हैं विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस का इतिहास, महत्व और इस वर्ष की थीं।
 
विज्ञापन

2 of 4
calender
कब मनाते हैं विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस?

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस प्रतिवर्ष 10 अक्तूबर को मनाया जाता है। साल 1992 में इस दिन को मनाने की शुरुआत हुई, जब संयुक्त राष्ट्र (United Nation) के उप महासचिव रिचर्ड हंटर और वर्ल्ड फेडरेशन फॉर मेंटल हेल्थ ने इसकी पहल की। गौरतलब है कि वर्ल्ड फेडरेशन फॉर मेंटल हेल्थ 150 से अधिक सदस्य देशों वाला एक वैश्विक मानसिक स्वास्थ्य संगठन है। 

बाद में 1994 में संयुक्त राष्ट्र के तत्कालीन महासचिव यूजीन ब्रॉडी ने मानसिक स्वास्थ्य दिवस की एक थीम का निर्धारण कर यह दिवस मनाने की सलाह दी। उसी वर्ष पहली बार "दुनिया भर में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार" थीम के साथ विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। 
विज्ञापन

3 of 4
मानसिक स्वास्थ्य 2023 - फोटो : istock
विश्व मानसिक दिवस 2023 की थीम?

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के लिए प्रति वर्ष एक अलग थीम निर्धारित की जाती है। इसी थीम पर आधारित कार्यक्रम, सेमिनार और अन्य आयोजन होते हैं। वर्ल्ड फेडरेशन फॉर मेंटल हेल्थ की अगुवाई में साल भर थीम के आधार पर कार्य होता है। इस बार की थीम है- "मेंटल हेल्थ इज ए यूनिवर्सल ह्यूमन राइट (Mental health is a universal human right)"
विज्ञापन

4 of 4
मानसिक स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव - फोटो : istock
क्यों मनाया जाता है मानसिक स्वास्थ्य दिवस 

कोविड काल के बाद मानसिक स्वास्थ्य पर असर अधिक देखने को मिला। वर्तमान जीवनशैली में दबाव, चिंता और किसी तरह की परेशानी के कारण लोग मानसिक बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। मानसिक विकार शरीर पर प्रभाव डालने के साथ ही व्यक्ति के मन में आत्महत्या तक के ख्याल आने का कारण बन जाते हैं। इन्हीं मानसिक विकारों के प्रति लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस (World Mental Health Day) मनाया जाता है। कुछ देशों में तो मानसिक रोगों से बचाव और नुकसान के बारे में जागरुक करने के लिए मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह (Mental Health Week) भी मनाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें