World Hindi Diwas 2026 Quotes: हिंदी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि भारत की धड़कन है। यह गांव से शहर, पीढ़ी से पीढ़ी और अतीत से भविष्य को जोड़ने वाला धागा है। विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी को हर साल मनाया जाता है। विश्व हिंदी दिवस हमें याद दिलाता है कि हिंदी का अस्तित्व सिर्फ़ बोलचाल या पाठ्यपुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विचार, संघर्ष, संवेदना और चेतना की भाषा है। ऐसे समय में, जब अंग्रेज़ी को सफलता का पैमाना और सोशल मीडिया को अभिव्यक्ति का मंच मान लिया गया है, तब महान हिंदी विद्वानों और साहित्यकारों के शब्द और भी अधिक प्रासंगिक हो जाते हैं।
महावीर प्रसाद द्विवेदी, प्रेमचंद, सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’, रामधारी सिंह ‘दिनकर’, महादेवी वर्मा जैसे साहित्यकारों ने हिंदी को केवल सुंदर नहीं, बल्कि सशक्त, सवाल पूछने वाली और समाज को आईना दिखाने वाली भाषा बनाया। उनके विचार हमें सिखाते हैं कि भाषा का काम सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज को दिशा देना भी है।
आज जब हिंदी बोलने में झिझक और लिखने में संकोच दिखता है, तब इन महान विचारों की जरूरत और बढ़ जाती है। ये उद्धरण हमें याद दिलाते हैं कि हिंदी में सोचना कमजोरी नहीं, बल्कि आत्मविश्वास की पहचान है।