फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Hindi Diwas 2026: हिंदी में सोचना कमजोरी या ताकत? इन विद्वानों के विचार सोच बदल देंगे

Fri, 09 Jan 2026 08:36 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

World Hindi Diwas 2026 Quotes: 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जा रहा है। विश्व हिंदी दिवस 2026 पर कुछ महापुरुषों के हिंदी पर दिए विचारों को पढ़ना, समझना और अपनाना, यही हिंदी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
विज्ञापन
1 of 5
हिंदी दिवस के अनमोल विचार - फोटो : Amar ujala
World Hindi Diwas 2026 Quotes: हिंदी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि भारत की धड़कन है। यह गांव से शहर, पीढ़ी से पीढ़ी और अतीत से भविष्य को जोड़ने वाला धागा है।  विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी को हर साल मनाया जाता है। विश्व हिंदी दिवस हमें याद दिलाता है कि हिंदी का अस्तित्व सिर्फ़ बोलचाल या पाठ्यपुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विचार, संघर्ष, संवेदना और चेतना की भाषा है। ऐसे समय में, जब अंग्रेज़ी को सफलता का पैमाना और सोशल मीडिया को अभिव्यक्ति का मंच मान लिया गया है, तब महान हिंदी विद्वानों और साहित्यकारों के शब्द और भी अधिक प्रासंगिक हो जाते हैं।
महावीर प्रसाद द्विवेदी, प्रेमचंद, सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’, रामधारी सिंह ‘दिनकर’, महादेवी वर्मा जैसे साहित्यकारों ने हिंदी को केवल सुंदर नहीं, बल्कि सशक्त, सवाल पूछने वाली और समाज को आईना दिखाने वाली भाषा बनाया। उनके विचार हमें सिखाते हैं कि भाषा का काम सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज को दिशा देना भी है।

आज जब हिंदी बोलने में झिझक और लिखने में संकोच दिखता है, तब इन महान विचारों की जरूरत और बढ़ जाती है। ये उद्धरण हमें याद दिलाते हैं कि हिंदी में सोचना कमजोरी नहीं, बल्कि आत्मविश्वास की पहचान है।

 

विज्ञापन

2 of 5
हिंदी दिवस पर गर्व करें - फोटो : Amar ujala
------------------------

गूंजी हिंदी विश्व में।

अटल बिहारी वाजपेयी


---------------------------

हिंदी पर करो अभिमान
विज्ञापन

3 of 5
हिंदी दिवस पर गर्व करें - फोटो : Amar ujala
-----------------------------

निज भाषा उन्नति अहै, 
सब उन्नति को मूल।

भारतेंदु हरिश्चंद्र


----------------------

हिंदी पर करो अभिमान

4 of 5
हिंदी दिवस पर गर्व करें - फोटो : Amar ujala
------------------------

हिंदी हमारी आन-बान-शान।

अंकित शुक्ला


----------------------------

हिंदी पर करो अभिमान
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हिंदी दिवस पर गर्व करें - फोटो : Amar ujala
----------------

हिंदी का अलग ही रंग है।

डॉ. ओम निश्चल


------------------------

हिंदी पर करो अभिमान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें