World Hindi Day 2024 Wishes : विश्व आज हिंदी दिवस मना रहा है। हर साल 10 जनवरी को वैश्विक स्तर पर विश्व हिंदी दिवस मनाते हैं। हिंदी भाषियों के लिए यह गौरवपूर्ण दिन होता है। दुनियाभर में हिंदी भाषा के जानकार रहते हैं। उन सभी हिंदी भाषियों को एकजुट करने के उद्देश्य से यह दिन मनाया जाता है। साथ ही हिंदी की उपयोगिता से लोगों को अवगत कराना भी विश्व हिंदी दिवस का उद्देश्य है। इस दिन को मनाने की शुरुआत 10 जनवरी 1975 से हुई।
पहली बार महाराष्ट्र के नागपुर में पहला विश्व हिंदी सम्मेलन आयोजित हुआ। उस सम्मेलन में लगभग 30 देशों को 122 प्रतिनिधि शामिल हुए थे। इसके बाद यूरोपीय देश नॉर्वे में भारतीय दूतावास में पहला विश्व हिंदी दिवस मनाया गया। हालांकि भारत 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस के रूप में मनाता है।
जन-जन तक हिंदी भाषा को पहुंचाने, हिंदी के प्रति जागरूकता फैलाने और हिंदी के महत्व के प्रचार-प्रसार के लिए अपनों को आज के दिन हिंदी दिवस की शुभकामनाएं भेजें। हिंदी बोलने पर गर्व करते हुए विश्व हिंदी दिवस के आकर्षक और प्रेरणादायक संदेश भेज सकते हैं।