World Hindi Day 2024 Motivational Quotes: 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। हिंदी भारत की राजभाषा है। हिंदी भाषी लोग भारत ही नहीं पूरे विश्व में फैले हुए हैं, उन्हें एकजुट करने और हिंदी भाषा के प्रचार प्रसार के उद्देश्य से विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। कई महान हस्तियों ने भी हिंदी के महत्व के बारे में बताते हुए उसके उपयोग को बढ़ावा देने का प्रयास किया। विश्व हिंदी दिवस के मौके पर महान व्यक्तित्व के अनमोल विचार पढ़ें और प्रसारित करें ताकि हिंदी भाषा को बढ़ावा मिल सके।