फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Hindi Day 2022: जानें क्यों 10 जनवरी को ही मनाया जाता है विश्व हिंदी दिवस, आसान शब्दों में यहां समझें सबकुछ

Mon, 10 Jan 2022 10:35 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
World Hindi Day 2022: 10 जनवरी को क्यों मनाया जाता है विश्व हिंदी दिवस - फोटो : istock
भारत देश की मात्रा भाषा हिंदी है, जिसे हर देश प्रेमी बड़े ही गर्व के साथ बोलता है। देश ही नहीं बल्कि देश से बाहर रहने वाले लोग भी हिंदी में ही बात करते हुए नजर आते हैं। यहां तक कि लगभग सभी काम हिंदी में होते हैं। दफ्तरों में होने वाले काम से लेकर स्कूलों में पढ़ाई जाने वाली किताबें तक सबकुछ हिंदी में ही है। हालांकि, अंग्रेजी जैसी भाषा भी साथ में चलती है, लेकिन हिंदी का अपना अलग महत्व है। देश ही नहीं बल्कि देश के बाहर भी हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए कई स्तर पर काम किया जाता है। वहीं, देश के अंदर भी हिंदी को लगातार बढ़ावा देने के लिए कई कार्यक्रम चलाए जाते हैं। इसी कड़ी में आज यानी 10 जनवरी 2022 को विश्व हिंदी दिवस मनाया जा रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं हर साल 10 जनवरी को ही क्यों विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है? शायद नहीं, तो चलिए हम आपको इसके पीछे की वजह बताते हैं और साथ ही विश्व हिंदी दिवस के बारे में और भी बहुत कुछ जानने की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
World Hindi Day 2022: 10 जनवरी को क्यों मनाया जाता है विश्व हिंदी दिवस - फोटो : iStock
10 जनवरी ही क्यों?
  • दरअसल, हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाने के पीछे की वजह ये है कि भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस के तौर पर मनाने की घोषणा की गई थी। इसके बाद से हर साल ही 10 जनवरी के दिन विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
World Hindi Day 2022: 10 जनवरी को क्यों मनाया जाता है विश्व हिंदी दिवस - फोटो : pixabay
ऐसा है इतिहास
  • वहीं, बात इस दिन के इतिहास की करें तो 10 जनवरी को पहले विश्व हिंदी सम्मेलन की वर्षगांठ को चिन्हित करने के लिए विश्व हिंदी दिवस को मनाया जाता है। ये नगापुर और महाराष्ट्र में साल 1975 में आयोजित किया गया था।

4 of 5
World Hindi Day 2022: 10 जनवरी को क्यों मनाया जाता है विश्व हिंदी दिवस - फोटो : Pixabay
कोरना की वजह से वर्चुअल सम्मेलन

वैसे तो हर साल 10 जनवरी के दिन हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए कई स्तर पर कार्यक्रम किए जाते थे। लेकिन कोरोना काल होने की वजह से अब ये कार्यक्रम वर्चुअल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
World Hindi Day 2022: 10 जनवरी को क्यों मनाया जाता है विश्व हिंदी दिवस - फोटो : Istock
  • इन होने वाले कार्यक्रमों में निबंध प्रतियोगिता, वाद-विवाद, चर्चा जैसी चीजों को शामिल किया जाता है। वहीं, विश्व में हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए कई कदम उठाने जैसे निर्णय भी लिए जाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें