हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के तौर पर मनाया जाता है। आज दुनियाभर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का उद्देश्य प्रकृति के दोहन और पर्यावरण प्रदूषण को रोकना है। लोगों को जागरूक करना है कि प्रकृति और पर्यावरण को कैसे संरक्षित किया जाए। उन्हें बताया जाए कि प्रकृति हमें जीवन जीने के लिए सभी जरूरी चीजें देती है, तो इसके बदले में हमें इस प्रकृति को संरक्षित करना है, ताकि आने वाली पीढ़ी को भी जीने के लिए जल, वायु, मृदा, पेड़-पौधे सभी कुछ सही सलामत स्थिति में मिल सके। पर्यावरण को दूषित होने से बचाने के लिए कई तरह से लोग प्रयास कर रहे हैं। उड़ीसा के चिल्का झील से जो तस्वीरें सामने आईं हैं, वो सराहनीय हैं। झील को दूषित होने से बचाने के लिए कुछ युवा लोग अपने स्तर पर प्रयास कर रहे हैं। मछुआरों से लेकर स्थानीय महिलाएं तक चिल्का झील को बचाए रखने के लिए अपने अपने स्तर पर ऐसे कार्य कर रहे हैं, जो उनकी आजीविका का साधन भी बन गया है। चलिए देखते हैं ओडिशा के चिल्का लेक की ये तस्वीरें, जो हर किसी के लिए बन रही प्रेरणा।