फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस सर्दी घर का इंटीरियर बदलकर यूं रखें उसे गर्म

Fri, 01 Dec 2017 09:14 AM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 7
सर्दी का मौसम शुरू हो चुका है, धीरे-धीरे तापमान गिरता चला जा रहा है। ठंड बढ़ने पर कपड़ों से लेकर खान-पान आदि सबकुछ बदल जाता है। इस मौसम में काम के बाद हमारा अधिकतर समय घर में गुजरता है। ऐसे में घर को गर्म रखना एक मुश्किल सा काम लगता है, लेकिन इंटीरियर में छोटे-मोटे बदलाव कर आसानी से आप कम मेहनत और कम खर्च में अपने घर को गर्म रख सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
गहरे रंगों का प्रयोग
जहां गर्मी में लाइट कलर्स का प्रयोग अच्छा रहता है, वहीं सर्दियों में वॉर्म और ब्राइट कलर्स अच्छे लगते हैं। इसलिए अगर इस सीजन घर में पेंट करा रहे हों, तो वॉर्म शेड्स या वुड कलर्स चुनें। ये घर में गर्मी का अहसास दिलाते हैं। साथ ही इनसे घर डार्क भी नहीं लगता। इसके अलावा लाल, हरा, नीला, नारंगी अथवा पीले के इस्तेमाल से भी घर में ऊर्जा का संचार होता है।  इसके अलावा वॉलपेपर प्रयोग किए जा सकते हैं। डार्क शेड के वॉलपेपर आपको गर्माहट का एहसास दिलाएंगे। 
विज्ञापन

3 of 7
मौसम के अनुरूप फैब्रिक का चुनाव
सर्दी के मौसम में परदे, बेडशीड, कुशन कवर आदि में वेलवेट, फॉक्स फर जैसे फैब्रिक का प्रयोग करें। इस तरह के फैब्रिक से न सिर्फ घर का इंटीरियर बदलेगा, बल्कि घर में गर्माहट भी रहेगी। इसके साथ ही कश्मीरी कढ़ाई या फिर वेलवेट पर जरदोजी के काम वाले पर्दे भी सर्दियों के मौसम के लिए उपयुक्त होते हैं।

ध्यान रखें कि आप जो पर्दे लगवा रहे हैं, वे गहरे रंगों के हों। इससे गर्मी का अहसास होता है। वैसे भी पर्दे किसी कमरे का लुक बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हर सीजन में मौसम के अनुकूल बदलाव करने से घर को नया रंग-रूप मिलता है। इस बात का ध्यान रखें कि  पर्दों का रंग घर के पूरे इंटीरियर, खासतौर पर दीवार के रगों से मिलता हुआ ही होना चाहिए।

4 of 7
बिछाएं कालीन व रग्स
सर्दियों में हमारे घरों की फर्श काफी ठंडी हो जाती है, इसलिए पैरों को गर्म रखने के लिए मोटी कालीन बिछाएं। कालीन खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें कि उनकी शैली व रंग आपके घर के बाकी इंटीरियर से मिलता जुलता ही हो। इसके अलावा सोफे, बेड और डाइनिंग टेबल के सामने रग्स बिछाने से भी पैर गर्म रहते हैं। गहरे रंगों के कालीन व रग्स बिछाने से साधारण घर भी आकर्षक दिखने  लगते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
फायरप्लेस लगवाना
भारतीय घरों में प्राय फायरप्लेस का प्रयोग नहीं होता है। यदि आप चाहें, तो आर्टिफिशियल फायरप्लेस का प्रयोग कर सकते हैं। आप अपने घर को जितना गर्म, आरामदायक और चमचमाता हुआ रखेंगे, वह उतना ही खुशनुमा दिखेगा। फायरप्लेस के स्थान पर आप चाहें, तो हीटर और ब्लोअर का प्रयोग भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
विशेष प्रकार की लाइट्स
जब बात लाइटिंग की हो, तो आप अपने कमरे को टास्क और एक्सेंट लाइटिंग से वॉर्म रख सकते हैं। इसके अलावा रूम को खूबसूरत और वॉर्म रखने के लिए फ्लोर और वॉल लाइटिंग का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। फ्लोरेसेंट ट्यूब के स्थान पर टंगस्टन बल्ब का प्रयोग करें, क्योंकि यह वॉर्म लुक देता है।।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
खास पौधों से करें सजावट
यदि इंटीरियर को और अधिक आकर्षक बनाना चाहते हैं, तो बड़े आकार के एरिका पम या क्रिसमस ट्री के  गमलों को कमरे के कोने में रखकर उनको कुछ रंग-बिरंगी फेयरी लाइट्स से सजा सकते हैं। ये जलती-बुझती रोशनी ठंडी रातों में गर्माहट का एहसास कराएगी। सर्दियों में गेंदा, गुलदाउदी, पैंजी, पिटुनिया के रंग-बिरंगे फूलों के गमले भी बेहद खूबसूरत दिखते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें