फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Winter Travel Tips: सर्दियों में घूमने जा रहे हैं तो भूल से भी न करें ये गलतियां, सफर का मजा हो जाएगा खराब

Thu, 22 Dec 2022 04:43 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सर्दी में सफर के टिप्स - फोटो : istock
Winter Travel Tips: क्रिसमस और नए साल के मौके पर लोग घूमने जाना चाहते हैं। सर्दियां भी शुरू हो गई हैं। सर्दी में घूमने का मजा ही अलग होता है। अधिकतर लोग सर्दी के मौसम में घूमने जाना पसंद करते हैं। क्रिसमस या नए साल को यादगार बनाना चाहते हैं तो आप भी इस मौके पर सफर की योजना बना सकते हैं। सबसे ज्यादा सर्द मौसम दिसंबर-जनवरी में होता है। इस मौसम में अगर आप किसी हिल पर जाते हैं तो बर्फबारी का लुत्फ भी उठा सकते हैं। सर्दियों में बर्फीली पहाड़ियां, जमी हुई झीलें, खूबसूरत प्राकृतिक नजारे देखने को मिल सकते हैं। हालांकि सर्दी के मौसम में घूमने निकल रहे हैं, तो कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। क्रिसमस और नए साल के मौके या जनवरी में घूमने की योजना बनाई है तो कुछ गलतियों से बचें। भूलकर भी ऐसी गलतियां न करें जो सफर का मजा खराब कर दें।
विज्ञापन

2 of 5
गलत जगह का चयन - फोटो : अमर उजाला
गलत जगह का चयन

सर्दी के मौसम में किसी ऐसी जगह का चयन न करें, जहां पहुंचकर आप फंस जाएं। जैसे, बहुत अधिक सर्दी होने पर बर्फीली जगहों पर भूस्खलन होने की संभावना होती है। इसलिए ऐसी किसी जगह के सफर पर न जाएं, जहां जाना और लौटना मुसीबत बन जाए।
विज्ञापन

3 of 5
मौसम का ध्यान रखें - फोटो : Istock
मौसम के प्रति लापरवाही

ध्यान रखें कि सर्दी के मौसम में घूमने जा रहे हैं, इसलिए मौसम का ध्यान में रखकर ही सफर की योजना बनाएं। बच्चों को सर्दी में किस तरह की सुरक्षा की जरूरत होती है, इसका ख्याल रखें। ऊनी कपड़े, मोजे, टोपी या सर्दी से बचाव के लिए सभी जरूरी चीजों को साथ ले जाएं। अक्सर लोग घूमने जाते हैं तो अपनी कोई पसंदीदा ड्रेस साथ ले जाते हैं, लेकिन उन्हें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि मौसम और जगह के मुताबिक आपकी ड्रेस उपयुक्त है या नहीं।

4 of 5
सफर की तैयारी न करना - फोटो : istock
पहले से तैयारी न करना

सर्दी के मौसम में पर्यटन स्थलों पर काफी भीड़ हो जाती है। खासकर क्रिसमस और नए साल के मौके पर अधिक संख्या में लोग घूमने पहुंचते हैं। ऐसे में पहले से ही ट्रेन या बस का टिकट, होटल में बुकिंग आदि करा लेनी चाहिए। ऐन मौके पर इस तरह से टिकट की बुकिंग करने पर हो सकता है कि आपको सही होटल में कमरा मिलने में दिक्कत हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सर्दी जुकाम से बचाव - फोटो : Istock
स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही

कई बार लोग सर्दी में घूमने तो निकल जाते हैं लेकिन साथ में घर के बड़े बुजुर्ग या बच्चों को ले जाते हैं। बच्चों का सर्दी में खास ध्यान रखना पड़ता है। बुजुर्ग लोग भी सर्दी में जल्द बीमार पड़ सकते हैं। इसलिए अपनी और साथ जा रहे लोगों की सेहत को ध्यान में रख कर ही सर्दी में घूमने की योजना बनाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें