फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम डेकोर टिप्स: फर्श पर बिछाएं ये खास रग्स, सर्दियों में घर लगेगा किसी महल जैसा!

Mon, 16 Nov 2026 05:25 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Winter Home Decor Ideas: सर्दियों में घर को स्टाइलिश और आरामदायक बनाने के लिए जानिए पर्शियन, शैग, जूट, जियोमेट्रिक और शेवरॉन रग्स के खूबसूरत डिजाइन। पुराने कपड़ों से घर पर बनाएं DIY गलीचा।
विज्ञापन
1 of 6
सर्दियों के लिए रग डिजाइन - फोटो : AI
Stylish Winter Rugs: सर्दी का मौसम आते ही घर को कुछ नया और खास बनाने का मन करने लगता है। कभी कुशन कवर बदलते हैं, तो कभी पर्दों और दीवारों को नया लुक देने की कोशिश करते हैं। लेकिन क्या आपने फर्श की खूबसूरती पर ध्यान दिया है?

दरअसल, एक खूबसूरत गलीचा यानी रग आपके घर की पूरी तस्वीर बदल सकता है। यह न केवल ठंडे फर्श से पैरों को राहत देता है, बल्कि कमरे में रंग, गरमाहट और आकर्षण भी भरता है। सही रग का चुनाव आपके साधारण से आशियाने को स्टाइलिश और आरामदायक बना सकता है। ऐसे में आप ऐसे रग्स चुनें, जो आपको सर्दी से बचाए और घर की सजावट में चार चांद लगा दे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
घर को सजाने के लिए रग - फोटो : Ai
पर्शियन : हर कोने में शाही ठाठ

ईरानी कला से प्रेरित पर्शियन रग्स पर फूलों, बेल-बूटों और पारंपरिक आकृतियों की बारीक कारीगरी देखने को मिलती है। वाइन रेड, रॉयल ब्लू और पन्ना हरे जैसे गहरे रंग इन्हें खास बनाते हैं। लकड़ी के फर्नीचर और सेंटर टेबल के नीचे बिछा बड़ा पर्शियन रग आपके कमरे को शाही महल जैसा अंदाज दे सकता है। इसकी खूबसूरती समय के साथ और निखरती है।
विज्ञापन

3 of 6
घर को सजाने के लिए रग - फोटो : Ai
शैग : पैरों को मिले मुलायम अहसास

सर्दियों में सुबह बिस्तर से उतरते ही पैरों को ठंडे फर्श की जगह मुलायम गलीचे का अहसास मिले, तो दिन की शुरुआत ही खुशनुमा हो जाती है। शैग रग्स अपने लंबे, घने और फूले हुए रेशों के लिए जाने जाते हैं। क्रीम, पेस्टल, बेज और लाइट ग्रे रंगों में उपलब्ध ये रग बेडरूम को बेहद आरामदायक और सुकून भरा लुक देते हैं।

4 of 6
घर को सजाने के लिए रग - फोटो : Ai
जूट : नेचुरल अंदाज में सजाएं घर

अगर आपको प्राकृतिक चीजों और मिनिमल डेकोर का शौक है, तो जूट रग्स आपके घर के लिए शानदार विकल्प हैं। सुनहरे और हल्के भूरे रंग की इनकी प्राकृतिक बुनावट कमरे को गरमजोशी भरा और एलिगेंट लुक देती है। डाइनिंग एरिया, स्टडी रूम और बालकनी में ये खूब जंचते हैं। बोहो और स्कैंडिनेवियन इंटीरियर के साथ इनका मेल बेहद खूबसूरत लगता है। बस ध्यान रखें कि जूट को ज्यादा नमी से बचाना जरूरी है।
विज्ञापन

5 of 6
घर को सजाने के लिए रग - फोटो : Ai
जियोमेट्रिक : मॉडर्न घर को दें नया लुक

अगर आपके घर का इंटीरियर मॉडर्न और मिनिमल है, तो जियोमेट्रिक रग्स उसमें नई जान डाल सकते हैं। सीधी रेखाओं, त्रिकोण, षट्कोण और एब्स्ट्रैक्ट पैटर्न वाले ये गलीचे कमरे को आकर्षक और व्यवस्थित लुक देते हैं। ब्लैक एंड व्हाइट, ग्रे-येलो और ब्लू-ऑफ व्हाइट जैसे रंगों का कॉम्बिनेशन खास पसंद किया जाता है। इनका पैटर्न छोटे-मोटे दागों को कम नजर आने देता है और कमरे को स्टाइलिश बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
घर को सजाने के लिए रग - फोटो : Ai
शेवरॉन : जिगजैग पैटर्न से बढ़ाएं रौनक

अगर आप घर की सजावट में कुछ नया और चटपटा अंदाज चाहती हैं, तो शेवरॉन रग्स बेहतरीन रहेगा। इनका खूबसूरत जिगजैग पैटर्न कमरे में ऊर्जा, नयापन और आकर्षण भर देता है। अलग-अलग रंगों में मिलने वाले ये रग मॉडर्न और कंटेंपररी इंटीरियर के साथ खूब फबते हैं। सोफे के सामने या लिविंग रूम के बीचोंबीच बिछाकर आप पूरे कमरे को एक शानदार स्टाइल स्टेटमेंट दे सकती हैं।

खुद भी तैयार कर सकती हैं खूबसूरत रग

जरूरी नहीं कि घर को खूबसूरत बनाने के लिए हमेशा महंगे रग ही खरीदे जाएं। आप पुराने कपड़ों, सूती दुपट्टों, टी-शर्ट और मोटे धागों की मदद से घर पर भी आकर्षक रग तैयार कर सकती हैं, इसके लिए,
 
  • आप पुराने सूती कपड़े, कैंची, मोटी सुई, मजबूत धागा और नॉन-स्लिप मैट लें।
  • पुराने कपड़ों को बराबर चौड़ाई की लंबी पट्टियों में काट लें और कपड़ों की पट्टियां बनाएं।
  • तीन-तीन पट्टियों की चोटियां बनाकर कर उनकी बुनाई करें।
  • इन चोटियों को गोल, अंडाकार या आयताकार आकार में घुमाते हुए जमाएं और आकार दें।
  • हर परत को मजबूत धागे से सिलाई कर आपस में सिल दें, ताकि रग खुलने न पाए।
  • अब आप किनारों को अच्छी तरह सिलकर फिनिशिंग दें और नीचे नॉन-स्लिप मैट लगाएं।
लीजिए, आपका खूबसूरत हैंडमेड रग तैयार है। इसे बेडरूम, बालकनी या लिविंग रूम के किसी खाली कोने में बिछाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें