फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Winter Hacks: ऊनी कपड़ों में निकल आए हैं रोएं, हटाने के लिए अपनाएं ये तरीके

Thu, 21 Nov 2024 03:18 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपके भी नए ऊनी स्वेटर या कार्डिगन में रोएं आ गए हैं तो घर पर ही कुछ टिप्स को अपनाकर कपड़ों से रोएं निकाले जा सकते हैं। यहां ऊनी कपड़ों से रोएं निकालने के तरीके बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
ऊनी कपड़ों से रोएं कैसे निकालें - फोटो : Amar Ujala
How To Remove Lint From Woolen Clothes: सर्दियां आ गई हैं। नवंबर के महीने में हल्की ठंडक होती है। ऐसे में लोग पूरी बाजू के कपड़े, हल्के ऊनी कपड़े पहनना शुरू कर देते हैं। जो लोग तड़के सुबह या देर रात घर के बाहर होते हैं, उन्हें ऊनी कपड़ों की अधिक जरूरत होती है। ऐसे में दफ्तर या काॅलेज जाने वाले अधिकतर लोगों ने अपने पुराने या पिछले साल वाले गरम कपड़े निकाल लिए होंगे। हालांकि महीनों से बक्से या अलमारी में बंद ऊनी कपड़ों की अगर सही देखरेख न की जाए तो उनमें से सीलन की बदबू आने लगती है। इसके अलावा ऊनी कपड़ों में अक्सर रोएं आ जाते हैं। ऐसे में आपके साफ सुथरे नए कपड़े पुराने और भद्दे लगने लगते हैं। 

अगर आपके भी नए ऊनी स्वेटर या कार्डिगन में रोएं आ गए हैं तो घर पर ही कुछ टिप्स को अपनाकर कपड़ों से रोएं निकाले जा सकते हैं। यहां ऊनी कपड़ों से रोएं निकालने के तरीके बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
व्हाइट विनेगर - फोटो : instagram
विनेगर का इस्तेमाल करें

ऊनी कपड़ों को धो लें। फिर आधी बाल्टी पानी में एक ढक्कन विनेगर मिलाएं। इसमें रोएं वाले कपड़ों को एक घंटे के लिए भिगोकर रख दें। घंटे भर बाद कपड़ों को रगड़कर धो लें और सूखने डालें। ऊनी कपड़ों से रोयें आसानी से निकल जाएंगे।
विज्ञापन

3 of 6
लिंट रिमूवर - फोटो : instagram
लिंट रिमूवर

रोएं हटाने के लिए एक टूल आता है, जिसे लिंट रिमूवर कहते हैं। बाजार से लिंट रिमूवर ले आएं और उसकी मदद से आसानी से गर्म कपड़ों से रोएं हटा सकते हैं।  

4 of 6
कंघी - फोटो : instagram
कंघी का उपयोग करें

रोएं निकालने के लिए आप किसी मीडियम साइज कंघी को लें। ऊनी कपड़े को फैला लें और कंघी को ऊपर से नीचे की तरफ चलाएं। आसानी से रोएं स्वेटर या कार्डिगन से बाहर आ जाएंगे।
विज्ञापन

5 of 6
लिंट रिमूवर - फोटो : instagram
प्यूमिक स्टोन

त्वचा की सफाई के लिए प्यूमिक स्टोन का उपयोग तो आपने किया होगा लेकिन इससे आप ऊनी कपड़ों के रोएं का भी सफाया कर सकते हैं। स्वेटर पर प्यूमिक स्टोन को धीरे धीरे रब करके आसानी से रोएं निकाले जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
स्वेटर - फोटो : instagram
गरम कपड़ों की देखरेख कैसे करें
 
  • ऊनी कपड़ों को अन्य कपड़ों के साथ बिल्कुल नहीं धोना चाहिए।
  • इस बात  का ध्यान रखें कि गर्म कपड़े पहनकर सोएं या बिस्तर पर लेटे नहीं। इससे भी रोए आ जाते हैं।
  • ऊनी कपड़ों को धोने के लिए लिक्विड डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें