फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी स्टार मोहित रैना से जानिए, कश्मीर के गुलमर्ग और गोवा की यात्रा का अदभुत एक्सपीरियंस

Tue, 06 Mar 2018 09:58 AM IST
नंद राम
विज्ञापन
1 of 4
मुझे कश्मीर में गुलमर्ग और गोवा  बहुत पसंद है। गोवा, तो मुंबई के नजदीक है, इसलिए आप अपने काम से थोड़ा समय निकालकर कभी भी वहां जा सकते हैं। होता क्या है कि जब आप अपने काम में बहुत व्यस्त होते हैं और आपके पास ज्यादा समय नहीं है, तब किसी नजदीक की जगह पर जाना ही बेहतर रहता है। इससे आपका ज्यादा समय व्यर्थ नहीं होता। गोवा के बीच, वहां के खुले-खुले इलाकों में जाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। लेकिन अगर आप मुझसे मेरी सबसे पसंदीदा जगह के बारे में पूछे, जहां मुझे बार-बार जाना पसंद है, तो वह गुलमर्ग है। 
 
विज्ञापन

2 of 4
मुझे जब भी मौका मिलता है, गुलमर्ग जाता हूं। इसका एक कारण यह है कि मैं वहां की वादियों में पला-बढ़ा हूं। वहां की खूबसूरती से वाकिफ हूं। एक अपनापन है और यह  अपनापन आज भी बना हुआ है। वहां की खूबसूरती आपको लुभाती है और कहीं नहीं जाने देती। जब मैं वहां जाता हूं, तो बचपन की यादें ताजा हो जाती हैं। वहां का ठंडा-ठंडा मौसम मानो अपनी ओर बुला रहा हो, कह रहा हो कि यहां से कहीं नहीं जाओ। 
विज्ञापन

3 of 4
gulmarg
ये वादियां उस समय और खूबसूरत लगती हैं, जब वहां बर्फ पड़नी शुरू होती है। उस समय वहां स्कीइंग करना बड़ा मजेदार होता है। वहां तरह-तरह के कश्मीरी पकवान भी बड़े स्वादिष्ट होते हैं, वह मुझे बहुत पसंद हैं। गुलमर्ग अपनी हरियाली और सौम्य वातावरण के कारण एक पिकनिक और कैम्पिंग स्पॉट बन गया है। पिछले दिनों मैं कार्यक्रम की शूटिंग के दौरान लेह-लद्दाख भी गया। वहां बहुत समय बिताया। मुझे याद है कि कॉलेज के दिनों में हम लेह-लद्दाख पहुंच जाया करते थे। मेरा तो मानना है कि घूमने से आप बहुत कुछ सीखते हैं और मुझे जब भी मौका मिलता है, घूमने निकल जाता हूं। इससे आपको मानसिक रूप से ताजगी का अनुभव होता है और यह बहुत जरूरी भी होता है। 
 
विज्ञापन

4 of 4
mohit raina
जब तक आप लोगों से कुछ समय के लिए दूर रहकर खुद के लिए कुछ समय न दें, अपने अंदर न झाकें। तब तक आप अपने आप को नहीं जान सकते और जीवन मैं आगे नहीं बढ़ सकते। यह आपके जीवन में बड़ी भूमिका निभाता है। इसके अलावा अगर मुझसे देश के बाहर किसी जगह जाने के बारे में पूछा जाता है, तो वह स्पेन है। पिछले वर्ष दिसंबर में मेरा वहां जाना हुआ था। वहां की संस्कृति, रहन-सहन, लोग मुझे सभी कुछ पसंद है। जिन जगहों के लोग अपनी संस्कृति को बनाए रखते हैं। उन जगहों पर जाना मुझे अच्छा लगता है। आप जब भी स्पेन जाते हैं, तो वहां से कुछ न कुछ सीखकर आते हैं। पिछले कुछ समय से तो काम के सिलसिले में मैं कहीं नहीं जा पाया, लेकिन कुछ समय बाद गुलमर्ग जाने का इरादा है। वहां कुछ समय बिताकर आना चाहता हूं। फिलहाल मैं 'डिस्कवरी जीत' पर प्रसारित हो रहे '21 सरफरोश: सारागढ़ी 1897' नामक धारावाहिक में काम कर रहा हूं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें