Vikas Divyakirti: देश के कई स्थानों पर बारिश ने कहर मचा रखा है। वहीं मानसून में लापरवाही और अव्यवस्था के चलते दिल्ली के राव कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने के कारण तीन बच्चों की मौत हो गई, जिसके बाद राव कोचिंग समेत दिल्ली और अन्य जगहों की कई कोचिंग पर ताला लग गया। इसमें कई बड़ी कोचिंग के नाम भी शामिल हैं, जिनकी क्लासेज बिल्डिंग की बेसमेंट में चलती हैं। प्रशासन द्वारा बंद की गईं इन कोचिंग में विकास दिव्यकीर्ति की दृष्टि आईएएस कोचिंग का भी नाम शामिल है।
विकास दिव्यकीर्ति के वीडियो अक्सर ही सोशल मीडिया पर नजर आ जाते हैं। उनकी ढेरो रील्स और वीडियोज एक्स, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर मौजूद हैं। इस लेख में जानिए कि विकास दिव्यकीर्ति कौन हैं, जिनके इंटरव्यू, रील्स और शॉर्ट वीडियो वायरल होते रहते हैं?