फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijay-Rashmika Wedding: विजय-रश्मिका की शादी, उदयपुर बना इन स्टार्स का पसंदीदा वेडिंग डेस्टिनेशन

Wed, 25 Feb 2026 03:17 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna : अभिनेता विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी उदयपुर में होनी है, लेकिन उनसे पहले भी कई सेलेब्स को यह जगह शाही शादी के लिए पसंद आई। 
विज्ञापन
1 of 6
उदयपुर में शादी - फोटो : Instagram
Udaipur Celebrity Weddings: 'विरोष', ये वो नाम है जो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया है। दो साउथ सुपरस्टार्स की लव स्टोरी ने इस नाम के जरिए फैंस के दिलों में रोमांटिक पहचान बना ली है। लाइंगर फेम विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के रिश्ते से जुड़ी अफवाहों पर विराम लग गया, जब दोनों की शादी की खबरे सामने आने लगी। अब ये जोड़ी फिल्मी केमिस्ट्री से आगे बढ़ते हुए शादी के बंधन में बंधने जा रही है। इस ऐतिहासिक पल पूरा इंतजार बाॅलीवुड से लेकर टाॅलीवुड फैंस को बेसब्री से है। 

कब है विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी 26 फरवरी 2026 को होने जा रही है। यह समारोह काफी प्राइवेट और पारिवारिक माहौल में आयोजित किया जा रहा है। उनकी शादी में करीब 100 चुनिंदा मेहमान शामिल होंगे। 

विजय-रश्मिका की शादी कहां होगी?

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी उदयपुर के एक शानदार वेन्यू आईटीसी मेमेंटोस उदयपुर में होने वाली है। शादी में शामिल होने के लिए कपल उदयपुर पहुंच चुके हैं। 

उदयपुर को भारत का लोकप्रिय डेस्टिनेशन वेडिंग हब माना जाता है, खासकर शाही और हाई-प्रोफाइल शादी समारोहों के लिए। यहां पहले भी कई नामी सितारों और ग्रैंड वेडिंग इवेंट्स का आयोजन हो चुका है।
विज्ञापन

2 of 6
परिणीति और राघव की शादी - फोटो : Instagram
उदयपुर इन सेलेब की शादी की पसंदीदा मंजिल

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा की शादी भी उदयपुर में हुई थी। 24 सितंबर 2023 को उदयपुर के आलीशान होटल द लीला पैलेस में चूड़ा सेरेमनी के बाद कपल ने सात फेरे लिए।। प्री वेडिंग फंक्शन जैसे मेहंदी, सूफी नाइट का आयोजन 23 सितंबर को उदयपुर में ही हुआ था। इस भव्य पंजाबी शादी में राघव चड्ढा अपनी दुल्हन को लेने के लिए फूलों से सजी नाव में बारात लेकर पहुंचे थे।
विज्ञापन

3 of 6
पीवी सिंधु की शादी - फोटो : Instagram
पीवी सिंधु की उदयपुर में शादी

ओलंपिक पदक विजेता शटलर पीवी सिंधु की शादी भी उदयपुर में एक शानदार प्राइवेट वेन्यू पर हुई, जिससे राजस्थान के डेस्टिनेशन वेडिंग सीन को और बल मिला। 22 दिसंबर 2024 को वेंकट दत्ता साई के साथ उदयपुर की उदय सागर झील के किनारे स्थिति राफेल्स होटल में हिंदू रीति रिवाजों के साथ पीवी सिंधु का विवाह संपन्न हुआ।

 

4 of 6
हार्दिक और नताशा - फोटो : इंस्टाग्राम
हार्दिक पांड्या और नताशा की शादी

क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक ने 14 फरवरी 2023 को उदयपुर के रैफल्स होटल में शादी रचाई। क्रिकेटर ने अपनी गर्लफ्रेंड नताशा के साथ हिंदू और ईसाई दोनों रीति रिवाजों से उदयपुर में शादी की थी, जिसकी तस्वीरे सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं। 
विज्ञापन

5 of 6
नील नितिन मुकेश-रुक्मिणी - फोटो : सोशल मीडिया
नील नितिन मुकेश की शादी

बॉलीवुड अभिनेता नील नितिन मुकेश और रुक्मिणी सहाय की शादी भी उदयपुर के प्रतिष्ठित रिसॉर्ट में हुई थी, जिसमें कई बड़े सितारे शामिल हुए थे। अभिनेता नील नितिन मुकेश ने 9 फरवरी 2017 को उदयपुर के रेडिसन ब्लू पैलेस में शाही अंदाज में शादी की। राजस्थानी परंपराओं के अनुसार हुई इस शादी में करीबी दोस्त और परिवार शामिल हुए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रवीना टंडन-अनिल थडानी - फोटो : सोशल मीडिया
रवीना टंडन की शादी की रस्में

रवीना टंडन और फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी की शादी 22 फरवरी 2004 को उदयपुर के ऐतिहासिक जग मंदिर पैलेस में बहुत धूमधाम से हुई थी। यह बॉलीवुड की पहली डेस्टिनेशन वेडिंग्स में से एक थी। रवीना मंडप तक 100 साल पुरानी शाही डोली में बैठकर आई थीं। उन्होंने अपनी शादी में मां का पुराना लहंगा पहना था, जो बहुत चर्चा में रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें