फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाने के अलावा मक्खन का करें यूं उपयोग, कटे हुए प्याज को रखे ताजा

Sun, 24 Jan 2021 03:22 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मक्खन के उपयोग से कई सारे काम आसान हो जाते हैं - फोटो : pixa

मक्खन का उपयोग भोजन में ही होता है। बच्चे तो मक्खन को कोरा ही खा लिया करते हैं। लेकिन मक्खन का इस्तेमाल खाने के अलावा भी अन्य चीजों में भी किया जाता है। मक्खन के उपयोग से कई सारे काम आसान हो जाते हैं। कई लोग मक्खन को त्वचा के लिए भी उपयोग में लेते हैं। लेकिन मक्खन को रोजमर्रा के कामों में उपयोग में लेना थोड़ा आश्चर्यचकित करता है क्योंकि मक्खन चिकना होता है तो किसी भी काम में भला वह क्या ही उपयोग में आ सकता है। अगली स्लाइड्स से जानिए किन कामों में मक्खन का उपयोग किया जा सकता है। 

विज्ञापन

2 of 5
साबुन की जगह शेविंग क्रीम का उपयोग करें - फोटो : Social media

शेविंग क्रीम के रुप में करें प्रयोग
यदि आपके पास शेविंग क्रीम नहीं है तो ऐसी स्थिति में आप साबुन की जगह शेविंग क्रीम का उपयोग करें। शेविंग क्रीम की जगह मक्खन का इस्तेमाल करने से आपके गालों को नमी मिलेगी जिससे कि गाल कटने का डर नहीं रहेगा। यदि आप साबुन का इस्तेमाल करते हैं तो यह आपके चेहरे को और भी सख्त बना देगा इसलिए मक्खन का इस्तेमाल करें।

विज्ञापन

3 of 5
आसानी से आपकी अंगूठी बाहर आ जाएगी - फोटो : pixabay

उंगली से निकालें अंगूठी
कई बार अंगूठी को उंगली से निकालना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। अक्सर ऊंगली में अंगूठी फंस जाती है जो कि तमाम मशक्कतों के बाद भी निकल नहीं पाती है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि आप मक्खन का इस्तेमाल करें। मक्खन का इस्तेमाल करने से आपको तकलीफ भी नहीं और आसानी से आपकी अंगूठी बाहर आ जाएगी। मक्खन लगाने के बाद अंगूठी को धीरे- धीरे निकालें, एकदम निकालने पर आपको नुकसान पहुंच सकता है। 

4 of 5
कटे हुए प्याज पर मक्खन लगाएं - फोटो : Pixabay

कटे हुए प्याज को खराब होने से बचाए
आधा कटा हुआ प्याज अक्सर खराब होने लगता है। ज्यादा समय यदि वह ऐसा ही रखा रह जाए तो उसे फेंकना पड़ जाता है लेकिन यदि आपके पास मक्खन है तो आप प्याज को बचा सकते हैं। प्याज को बचाने के लिए आप कटे हुए प्याज पर मक्खन लगाएं और फॉइल में उसे लपेटकर रख दें। प्याज आपको वैसा का वैसा ही ताजा मिलेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जंग रोधक ऑयल की तरह काम करता है - फोटो : pexel
दरवाजे- खिड़की की जंग
दरवाजे- खिड़की में से आवाज आ रही है या फिर नट- बोल्ट जाम हो चुके हैं तो मक्खन का इस्तेमाल करें। मक्खन दरवाजे और खिड़की के लिए जंग रोधक ऑयल की तरह काम करता है। इसलिए यदि आपको अपने दरवाजे- खिड़की में कोई परेशानी महसूस होती है तो आप आराम से उन पर मक्खन लगा दें। मक्खन दरवाजे- खिड़की को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें