फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल की छुट्टियों से जुड़ी है ये खबर, घर बैठे 1 महीने में ही इस हुनर का सरताज हो जाएगा बच्चा

Sat, 26 May 2018 09:02 AM IST
रूपायन डेस्क/ अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
छुट्टियों में क्या करें और क्या नहीं? कहां जाएं, क्या खेलें, किनसे मिलें, यह सब चर्चा अभी से शुरू हो गई है। लेकिन इस बार की छुट्टियों में क्या बनाएं सोचा क्या?गर्मियों की छुटि्टयां हैं। लेकिन बाहर बहुत धूप भी तो है। कहां जाएं बच्चे। क्या खेलें? रोज-रोज वही टीवी, वही कंप्यूटर! लेकिन घर में रहकर भी, तो कुछ रचनात्मक चीजें सीखी ही जा सकती हैं। 

कुछ ऐसे समर क्राफ्ट हैं, जिनके जरिए बच्चे घर बैठे कुछ नई और बेहतर चीजें बनाना सीख सकते हैं। ये क्राफ्ट्स बच्चों के दिमागी विकास में भी अहम भूमिका निभाते हैं और उन्हें रचनात्मक बनाते हैं।छुट्टियों में बच्चों के पास अच्छा खासा समय होता है, जिसमें वे मौजमस्ती के साथ विभिन्न प्रकार के हॉबी कोर्सेस भी कर सकते हैं। और अगर बच्चे घर से बाहर नहीं जाना चाहते, तो कुछ ऐसे क्राफ्ट्स भी हैं, जिनके जरिए आपके बच्चे घर पर बैठकर कुछ नया और रोचक कर सकते हैं।  हां, इसमें बच्चों की दिलचस्पी तब होगी, जब आप खुद शुरुआत करें और उन्हें शामिल करें। 
 
विज्ञापन

2 of 6
खिल उठेंगे कपड़े
घर में पड़ी हुई प्लेन टी-शर्ट को कुछ क्राफ्ट डिजाइन के जरिए नया और आकर्षक बनाया जा सकता है। पुरानी या फटी हुई टी-शर्ट के कुछ प्रिंट या कढ़ाई के काम को काटकर आप प्लेन टी-शर्ट पर चिपका सकते हैं। फैब्रिक ग्लू (कपड़ों पर लगाने वाली गोंद) को इस पैच या कढ़ाई वाले कपड़े के उल्टी ओर लगाकर आप प्लेन टी-शर्ट पर लगा सकते हैं। प्रेस की मदद से भी आप कई प्रिंट्स को चिपका सकती हैं।  
विज्ञापन

3 of 6
फ्लिप-फ्लॉप डिजाइन
रबड़ की एक साधारण चप्पल लें। अब इसकी स्ट्रिप को रंग-बिरंगे ऊन या प्रिंटेड कपड़े से लपेट लें और अंत में उसके किनारों को गोंद से चिपका लें। अब कुछ बेकार कपड़े को छोटे-छोटे गोल आकार में काट लें। इस पर गोंद की मदद से कुछ डॉट्स, बटन चिपका लें। अब इसे चप्पल की स्ट्रिप के बीच में उंगलियों वाले हिस्से की ओर लगाएं। इस पर आप छोटे-छोटे फूलों को भी चिपका सकती हैं, जो पहनने के बाद बहुत सुंदर दिखेंगी। 

4 of 6
पेपर बाउल
एक इंच के कागज को गोल आकार में काट लें। इसके बाद आप किसी खराब मैप, टिकट या फोटो को गोल आकार में काट लें। अब एक बड़े बाउल को लें और उसके चारों ओर प्लास्टिक लगा दें। अब इस पर हल्का गोंद लगाएं और इसे कागज के एक इंच के गोल कागज में लपेट दें।

अब इसके चारों और छोटे-छोटे गोल आकार के टिकट, फोटो या रंगीन कागज गोंद की मदद से लगाएं। अब इसे सूखने दें। सूखने के बाद बाउल को कागज से धीरे-धीरे अलग कर दें और इसे अंदर की ओर से एक्रिलिक कलर से रंग दें। 
 
विज्ञापन

5 of 6
कुछ खोजकर लाएं
सामान रखने वाले प्लास्टिक बैग को बाहर की ओर मोड़ें। मोड़े गए हिस्से पर टेप लगा लें। अब इस हिस्से को अंदर की ओर मोड़ लें, जिससे मुड़ा हुआ हिस्सा दिखाई नहीं देगा। अब इस बैग का हैंडल बनाने के लिए डक्ट टेप को मोड़ लें। बैग का हैंडल बनाएं और अतिरिक्त हिस्से को टेप लगाकर ढक दें। नदी, समुद्र और आसपास की जगहों पर बच्चे प्रकृति से जुड़ी कुछ चीजें खोजकर इस बैग में ला सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पेपर प्लेट से बनाएं सेब
पेपर की एक प्लेट को तीन टुकडों में काटकर यह क्राफ्ट शुरू करें। पत्ते के आकार में दो पक्षों को काटें। यह आपको एक सेब और दो पत्तों की आकृति देगा। अब इस टुकड़ों को रंग दें। साइड के टुकड़ों को हरे रंग में रंगें और बीच के टुकड़े के दोनों साइड को लाल रंग से रंग दें। अब बीच के टुकड़े के बीचों-बीच में काले पेन से छोटे-छोटे बिंदु बनाएं। अब लाल रंग से रंगे एक टुकड़े के ऊपर की ओर पत्तों को लगाएं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें