फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर चेहरे पर दिखने लगे ये लक्षण, तो समझ लें जवानी मे आ गया है बुढ़ापा

Thu, 01 Feb 2018 08:10 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ageing
अक्सर आपने देखा होगा लोग अपनी उम्र से काफी बड़े नजर आते हैं, लेकिन क्या आपको मालूम है इसकी वजह उनका खराब लाइफस्टाइल है। जी हां जैसा हमारा लाइफस्टाइल होता है ठीक उसका सीधा असर हमारी मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्‍य पर पड़ता है। आज कल की इस भागडौड़ भरी जिंदगी में ज्यादातर लोग अपने ऊपर ध्यान नहीं देते हैं। लोग जंक फूड की तरफ ज्यादा भागते हैं। इसके साथ-साथ देर से सोना, दिनभर ऑफिस में बैठकर काम करने जैसी ये सब आदतें एजिंग की समस्या को जन्म देती हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
yoga
व्यायाम की कमी

पहले लोग चलना ज्यादा पसंद करते थे। चलने का मन ना भी हो तो वह साइकिल चलाया करते थे, जिससे शरीर की एक्सरसाइज भी हो जाया करती थी। एक्सरसाइज करने से आपका रक्तचसंचार तो बढ़ता ही है इसके साथ-साथ यह आपकी मांसपेशियों को टोन करने में भी मदद करता है। अगर आप रोजाना एक्सरसाइज करेंगे इस से आपकी त्वचा पर अलग ही चमक दिखता है। साथ ही यह एजिंग की समस्या को भी दूर रखने में मदद करता है।

 
विज्ञापन

3 of 6
demo pic
गलत खानपान 

एजिंग का सबसे बड़ा कारण है गलत खानपान। लोग घर के खाने के बजाय बाहर का ऑयली और तेज मिर्च मसाले लाली खाना ज्यादा पसंद करते हैं। यह खानपान आपको स्वाद तो लगता है, लेकिन यह आपकी सेहत पर बुरा असर डालता है। फास्ट फूड के बजाय हमारी डायट में हमें हरी सब्जियां और फलों को शामिल करना चाहिए। यह आपकी त्वचा को निखारने में भी मदद करते हैं।

 

4 of 6
sleep
नींद की कमी

पर्याप्त नींद न लेने से भी एजिंग की समस्या होती है। आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान के पास सही ढंग से सोने का टाइम भी नही है, जिस वजह से कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ता हैं।

 
विज्ञापन

5 of 6
smokers
अधिक शराब और धूम्रपान का सेवन

आज की डेट में शराब और सिगरेट पीना फैशन बन गया है, लेकिन क्या आपको मालूम है इनके सावन से एजिंग का खतरा बढ़ जाता है, क्योंकि शराब स्किन की सतह के पास रक्त के प्रवाह को बढ़ा देती है और सिगरेट का धुआं सेहत को काफी नुकसान पहुंचाता है। दोनों के सेवन से ही एजिंग का असर त्वचा पर साफ दिखने लगता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
water
पानी की कमी

निखरी स्किन पाने के लिए आप ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करें और एजिंग की समस्या से खुद को दूर रखें। पानी एजिंग की समस्या को रोकने के सथ-साथ आपकी स्किन को स्वस्थ और ग्लोइंग बनाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें