फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tulsi Vivah Rangoli Designs: तुलसी विवाह के अवसर पर बनाएं ये आसान रंगोली डिजाइन, मिनटों में कर सकते हैं तैयार

Fri, 04 Nov 2022 01:44 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
रंगोली डिजाइन - फोटो : amar ujala
Tulsi Vivah Rangoli Designs:  हाल ही दिवाली और छठ पूजा का पर्व मनाया गया है। इसके बाद अब भारतीय हिंदू परिवारों में तुलसी विवाह मनाया जा रहा है। कार्तिक माह की देवउठनी एकादशी को तुलसी विवाह मनाने की परंपरा है। इस वर्ष तुलसी जी का विवाह 4 और 5 नवंबर को है। हिंदू प्रथा के मुताबिक, इस दिन देवी तुलसी के साथ भगवान विष्णु के विग्रह स्वरूप शालिग्राम जी का विवाह पूरे विधि विधान से किया जाता है। मान्यता है कि भगवान विष्णु इस तिथि को चार माह की योग निद्रा के बाद जाग्रत होते हैं। इसलिए इस दिन को देवउठनी एकादशी भी कहते हैं। इस दिन से विवाह समेत सभी मांगलिक कार्य आरंभ हो जाते हैं। अगर आप भी तुलसी जी का विवाह पर्व मनाते हैं तो इस मौके पर मंदिर और घर को रंगोली से सजाएं। भगवान के विवाह की सजावट आकर्षक रंगोली डिजाइन से करें। यहां आपको तुलसी विवाह के लिए आसान और आकर्षक रंगोली डिजाइन के आइडिया दिए जा रहे हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
दिवाली 2022 रंगोली डिजाइन - फोटो : amar ujala
तुलसी विवाह की आकर्षक रंगोली डिजाइन

द्वार का रंगोली डिजाइन

तुलसी विवाह के लिए रंगोली डिजाइन बना रहे हैं तो इस तरह की डिजाइन घर के द्वार पर या मंदिर के आसपास बहुत सुंदर लगेगी। आप आसानी से रंग बिरंगे रंगोली रंगों से यह डिजाइन बना सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
रंगोली डिजाइन - फोटो : amar ujala
दीपक वाली रंगोली डिजाइन 

तुलसी विवाह के मौके पर रंगोली डिजाइन बना रहे हैं तो उसे दीयो से सजा सकते हैं। इस तरह की रंगोली डिजाइन कम समय में आसानी से बन जाएगी। डेकोरेटेड दीपक इस रंगोली डिजाइन की खूबसूरती को बढ़ा देंगे।

4 of 5
रंगोली डिजाइन - फोटो : istock
चकोर रंगोली डिजाइन 

तस्वीर में दिख रही इस तरह की चकोर रंगोली डिजाइन से भी घर की सजावट कर सकते हैं। यह रंगोली डिजाइन एकदम अलग और प्रभावी दिखेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिवाली 2021 रंगोली डिजाइन - फोटो : pixabay
कलश वाली रंगोली डिजाइन 

गोलाकार रंगोली डिजाइन के केंद्र में कलश स्थापित कर सकते हैं। पूजा वाली जगह पर या फिर तुलसी के पौधे के इर्द-गिर्द इस तरह की रंगोली आकृति को बनाएंगे तो बहुत ही सुंदर दिखेगी। 

Tulsi Vivah 2022: इन चीजों के बिना अधूरा है तुलसी विवाह, जानिए संपूर्ण पूजन सामग्री और विधि
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें