Tulsi Plant Care in Winter: तुलसी सिर्फ एक पौधा नहीं, घर की ऊर्जा, आस्था और सेहत की रक्षक मानी जाती है। लेकिन जैसे ही सर्दी बढ़ती है, कई घरों में तुलसी का पौधा मुरझाने लगता है, पत्तियां झड़ने लगती हैं और धीरे-धीरे सूख जाता है। इसका कारण है कि तुलसी का पौधा ठंड सहन नहीं कर पाता और हमारी छोटी-छोटी लापरवाहियां उसे खत्म कर देती हैं। अगर चाहते हैं कि सर्दियों में भी तुलसी का पौधा हरा भरा, सुरक्षित और जीवित रहे, तो कुछ टिप्स जरूर अपनाएं। तुलसी को सर्दी में बचाने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं, सही समझदारी चाहिए। पाला, ज्यादा पानी और गलत जगह, बस यही तीन कारण हैं जो तुलसी को सुखा देते हैं।