जब भी बात आगरा की होती है, तो सबसे पहले ख्याल ताजमहल और वहां के पेठे का ही आता है। हर साल यहां देश ही नहीं विदेशों से भी सैलानी ताजमहल घूमने आते हैं। इसकी खूबसूरती देखकर हर कोई हैरान रह जाता है, और यहां के पेठे के तो क्या ही कहने। लेकिन अगर आप आगरा सिर्फ ताजमहल घूमकर वापिस आ जाते हैं, तो आप आगरा की असली जगहों को मिस कर रहे हैं। जी हां, आगरा में ताजमहल के अलावा कई ऐसी जगह हैं, जहां आप घूम सकते हैं। इन जगहों पर यहां के इतिहास के बारे में जान सकते हैं, और कुल मिलाकर अपनी छुट्टियों को अच्छे से एंजॉय कर सकते हैं। तो चलिए इन जगहों के बारे में जानते हैं।