जिस तरह जीवन में काम करना जरूरी है, ठीक उसी तरह काम के बीच आराम लेने के लिए घूमना-फिरना भी जरूरी है। कई लोग कुछ-कुछ महीनों के अंतराल में तो कुछ लोग साल में एक बार जरूर घूमने जाते हैं। लेकिन कई बार लोगों के मन में ये दुविधा होती है कि आखिर वो घूमने के लिए कहां जाए? वैसे तो ज्यादातर लोगों को पहाड़ और प्रकृति के नजारे देखना काफी पसंद होता है, लेकिन बावजूद इसके लोग जगह को लेकर काफी दिक्कत में होते हैं। ऐसे में अगर आप भी घूमने का प्लान बना रहे हैं, और अब तक आपने जगह नहीं सोची है तो हम आपको शिमला के बारे में बताने जा रहे हैं। यहां जाकर यकीनन आपका दिल खुश हो सकता है। तो चलिए जानते हैं यहां के बारे में।