फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के कुफरी घूमने जा सकते हैं आप, बर्फबारी से लेकर एडवेंचर का ले सकते हैं आनंद

Wed, 24 Feb 2021 04:14 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
आप घूमने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन आप जगह को लेकर कंफ्यूज हैं तो हम आपको एक जगह के बारे में बता सकते हैं। जहां आप आसानी से पहुंच सकते हैं और प्रकृति के कई अद्भुत नजारों का आनंद ले सकते हैं। यहां आप अपने पार्टनर, दोस्तों और परिवार के साथ जा सकते हैं। हम जिस जगह की बात कर रहे हैं वो है शिमला में स्थित कुफरी। ये जगह पहाड़ों की वादियों के बीच बसी है, जहां के नजारे काफी आकर्षित हैं। अगर आप शांति वाली जगह ढूंढ रहे हैं या फिर आप अपनी थकान मिटाने की सोच रहे हैं, तो भी कुफरी इसके लिए बिल्कुल सही जगह है। तो चलिए आपको कफुरी के बारे में बताते हैं, ताकि आप यहां जाकर अपनी छुट्टियां बिता सकें।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
आप अगर दिल्ली से कुफरी जाना चाहते हैं, तो आपको दिल्ली से सीधा बस शिमला के लिए मिल जाएगी। ये बस आपको शिमला बाईपास पर उतारती है, और इसके बाद आप यहां होटल में रुककर थोड़ा आराम कर सकते हैं। इसके बाद आप यहां से टैक्सी के द्वारा कुफरी जा सकते हैं। कुफरी शिमला के पास समुद्री तल से 2510 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। शिमला से कुफरी की दूरी लगभग 15 किलोमीटर है। यहां आप जहां भी नजर घुमाएंगे, वहां आपको प्रकृति के अद्भुत नजारे और बर्फ से ढकी ऊंची-ऊंची चोटियां ही नजर आएंगी।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
वैसे तो पहाड़ों में जाना गर्मियों के मौसम में काफी अच्छा रहता है, क्योंकि शहरों के मुकाबले यहां मौसम काफी अच्छा होता है। वहीं, कुफरी आप किसी भी मौसम में जा सकते हैं। यहां आपको कई सारे एडवेंचर करने को भी मिलेंगे। आप जब कुफरी पहुंचते हैं, तो यहां आपको नीचे से ही एडवेंचर की पर्ची कटवानी होती है। इसमें प्रत्येक व्यक्ति का खर्चा 1500 रुपये आता है, जिसमें आपको ऊपर ले जाने और नीचे छोड़ने के लिए घोड़ा (घुड़सवारी), रोप क्लाइबिंग, जिप लाइन और सेब के बगान देखने को मिलते हैं।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
आप जब कुफरी में ऊपर जाते हैं, तो यहां आपको याक देखने को मिल जाएंगे, जिन पर आप खूबसूरत तस्वीरें क्लिक करवा सकते हैं, जिसका चार्ज 50 रुपये प्रति व्यक्ति होता है। इसके अलावा यहां आपको खाने के लिए अच्छी दुकानें, खरीदारी करने के लिए शिमला की कई खास चीजें, लकड़ी से बना सामान, सजावट का सामान आदि मिल जाएगा। वहीं, आपको जीप बैठकर नीचे एडवेंचर पॉइंट पर ले जाती हैं, जहां आप जिप लाइन जैसे कई एडवेंचर कर सकते हैं। इसके बाद आप सेब के बगान भी देख सकते हैं। साथ ही यहां आप गांव भी देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
snowfall - फोटो : istock
कुफरी पिकनिक के लिए भी काफी अच्छी जगह है। साथ ही यहां से आप ट्रेकिंग भी कर सकते हैं। सर्दी के मौसम में यहां काफी बर्फबारी भी पड़ती है, जिसका लुत्फ उठाने यहां काफी संख्या में लोग पहुंचते हैं। यहां आपको प्रकृति के कई अद्भुत नजारे, ऊंचे-ऊंचे पहाड़ देखने को मिल जाएंगे। हर साल यहां काफी संख्या में सैलानी पहुंचते हैं, और वादियों के नजारों का आनंद लेते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें