फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में बना ड्राइविंग लाइसेंस इन देशों में भी है मान्य, बेफिक्र होकर चला सकते हैं यहां कार

Wed, 17 Feb 2021 07:13 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
वैसे तो हम बस, ट्रेन और हवाई जहाज से सफर करते हैं, लेकिन कार चलाने का जो मजा है वो और किसी में कहा। अपने देश में तो हम कार चलाते हैं और लॉग ड्राइव का आनंद लेते हैं। लेकिन जब हम विदेश जाते हैं तो हम वहां भी बेफिक्र होकर कार चलाकर लॉग ड्राइव पर जाना चाहते हैं, लेकिन लाइसेंस की अड़चन की वजह से ऐसा नहीं हो पाता। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ देश ऐसे हैं जहां आप कार चला सकते हैं। बस इसके लिए ड्राइविंग लाइसेंस का अंग्रेजी व स्थानीय भाषा में होना अनिवार्य है और आपको ड्राइविंग करनी आनी चाहिए। तो चलिए जानते हैं इन जगहों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
इंग्लैंड
  • देश में तो आपने काफी कार चलाई होंगी, लेकिन अगर आप इंग्लैंड जैसे देश में ड्राइविंग करना चाहते हैं तो आप ऐसा कर सकते हैं। भारत में बना ड्राइविंग लाइसेंस इंग्लैंड में भी एक साल तक मान्य है, जिसके कारण आप यहां ड्राइविंग कर सकते हैं। यहां आप वेल्स, स्कॉटलैंड और इंग्लैंड में गाड़ी चला सकते हैं। बस आपको यहां के ट्रैफिक नियमों का पालन करना है, और फिर आप लॉग ड्राइव का भी मजा ले सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
जर्मनी
  • इस लिस्ट में एक और देश है जहां आप ड्राइव का मजा ले सकते हैं, और ये है जर्मनी। अगर आपके पास भारत में बना ड्राइविंग लाइसेंस है तो आप जर्मनी में आसानी से कार चला सकते हैं। आपको करना ये है कि आप यहां जाकर यहां के स्थानीय आरटीओ से संपर्क कर सकते हैं, और इसके बाद आप यहां गाड़ी चला सकते हैं। वहीं, जर्मनी में आपके लाइसेंस की वैधता छह महीने की होती है।

4 of 5
driving - फोटो : istock
स्विट्जरलैंड
  • स्विट्जरलैंड को घूमने के लिए काफी अच्छी जगह माना जाता है। यहां देश-विदेश से काफी संख्या में लोग पहुंचते हैं। लेकिन अगर आप यहां गाड़ी चलाना चाहते हैं तो आप यहां एक साल तक गाड़ी चला सकते हैं। भारत में बने आपके ड्राइविंग लाइसेंस की मदद से आप स्विट्जरलैंड में कार चला सकते हैं। बस इसके लिए आपको आरटीओ से अनुमित लेनी होती है, और इसके बाद आप लॉग ड्राइव पर जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
driving - फोटो : istock
नार्वे और सिंगापुर
  • आप नार्वे में भी गाड़ी चला सकते हैं। इसके लिए आपके ड्राइविंग लाइसेंस का अंग्रेजी में होना अनिवार्य है। आपको बस स्थानीय आरटीओ से संपर्क करना है, और आपके लाइसेंस की वैधता यहां तीन महीने की होती है। इसके अलावा सिंगापुर में भी आप एक साल तक गाड़ी चला सकते हैं, क्योंकि यहां आपके लाइसेंस की वैधता एक साल है। इसके लिए आपका लाइसेंस अंग्रेजी में होना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें