फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटापा कम करना है तो अपनाएं ये 2 आसन, पहले ही दिन से फर्क महसूस करेंगे

Tue, 10 Mar 2020 08:29 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
धनुरासन - फोटो : social media
मोटापा एक आम समस्या है। आजकल के खानपान और जीवनशैली में शरीर पर काबू रख पाना काफी मुश्किल है। दिन भर ऑफिस में बैठे-बैठे कमर और पेट के पास अतिरिक्त चर्बी जम जाती है। जो देखने में खराब लगता है। हर कोई मोटापा कम करना चाहता है और इसके लिए कई तरह के उपाय भी करता है। मोटापा कम करने का सबसे आसान उपाय है- योगासन। हम आपको बता रहे हैं दो ऐसे खास आसनों के बारे में, जिसके जरिए आपका मोटापा आसानी से कम हो जाएगा। 
विज्ञापन

2 of 5
yoga - फोटो : social media
तितली आसन
तितली आसन बेहद ही सरल आसन है। यह आसन शरीर को सही आकार देता है। इस आसन के नियमित अभ्यास से आपका शरीर तनाव मुक्त भी रहता है। 
  • सबसे पहले अपने पैरों को फैलाकर सीधे बैठ जाएं। अब अपने दोनों पैरों को अंदर की ओर मोड़ लें।
  • ध्यान रहे कि आपके दोनों तलवे एक-दूसरे को छूने चाहिए। अब अपने दोनों हाथों से अपने दोनों पैरों को पकड़ लें। अब इस अवस्था में लंबी गहरी सांस लें। 
  • इसके बाद सांस छोड़ते हुए अपने घुटनों और जांघो को जमीन की तरफ दबाएं। अब तितली के पंखों की तरह अपने पैरों को ऊपर-नीचे हिलाने की कोशिश करें। 
  • धीरे-धीरे करके अपनी गति बढ़ाते जाएं। इस पूरी प्रक्रिया में सांस लेते रहें। 
विज्ञापन

3 of 5
धनुरासन - फोटो : social media
धनुरासन
धनुरासन शरीर के सही आकार के लिए बहुत फायदेमंद है। इस आसन को करने के लिए पूरे शरीर का इस्तेमाल किया जाता है। 

4 of 5
धनुरासन - फोटो : social media
  • धनुरासन करने के लिए सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं।
  • ध्यान रखें कि आपके पैरों को कुछ दूरी पर रखें और दोनों हाथो को सीधा रखें।
  • अब अपने घुटनों को मोड़कर कमर के पास ले जाएं और अपने तलवों को दोनों हाथों से पकड़ें।
  • अब सांस लेते हुए अपनी छाती को जमीन से ऊपर उठाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धनुरासन - फोटो : social media
  • अब अपने पैरों को आगे की ओर खीचें। अब अपना संतुलन बनाते हुए सामने देखें।
  • इस आसन को करने के लिए थोड़े अभ्यास की जरूरत है इसलिए धीरे-धीरे इसका अभ्यास करें। 
  • 15-20 सेकेंड बाद सांस छोड़ते हुए अपने पैर और छाती को धीरे-धीरे जमीन की ओर लाएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें