Beach
- फोटो : istock
गोवा
गोवा भारत के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है, जहां हर साल देश विदेश से लोग पहुंचते हैं। गोवा के नजारे किसी विदेशी पर्यटन स्थल से कम नहीं। समुद्र तटों की सैर का शौक रखने वाले लोग गोवा जाना पसंद करते हैं। इसके साथ ही गोवा की नाइट लाइफ भी काफी मशहूर है। इंस्टाग्राम पर गोवा के 16.7 मिलियन पोस्ट हैं। वहीं गोवा बीच के 1.3 मिलियन पोस्ट शेयर किए गए। गोव के बीच जैसे बटरफ्लाई बीच, वेलसाओ बीच, बैतूल बीच, कैंडोलिम बीच, काकोलेम बीच, बोगमालो बीच काफी मशहूर हैं। इसके अलावा अगौदा फोर्ट, श्री मंगेशी मंदिर, दुग्धसागर जलप्रपात, चर्च आदि भी घूमने जा सकते हैं।