Year Ender 2024 Gujarat Tourist Places : भारत के सबसे बड़े उद्योगपति और दुनिया के अमीर भारतीय लोगों में शामिल मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की साल 2024 में शादी हुई है। उनकी शादी पूरी दुनिया में सुर्खियों में रहीं। जहां अनंत और राधिका की शादी मुंबई में हुई, वहीं शादी से पहले की रस्में गुजरात के जामनगर में आयोजित हुईं। 1 से 3 मार्च तक इस ग्रैंड प्री-वेडिंग के कारण जागनगर वैश्विक स्तर पर मशहूर हो गया। कारण था, यहां दुनियाभर के मशहूर हस्तियों की मौजूदगी। बॉलीवुड-हॉलीवुड सितारों से लेकर राजनीतिक हस्तियां, बड़े-बड़े बिजनेसमैन और अंतर्राष्ट्रीय मेहमान अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग के लिए जामनगर पहुंचे। इस साल जामनगर के कारण गुजरात पर्यटन भी काफी चर्चा में रहा। वहीं साल का अंत होते होते सलमान खान ने अपना 59 वां जन्मदिन भी जामनगर में सेलिब्रेट किया। आइए जानते हैं जामनगर क्यों खास है और गुजरात के पर्यटन स्थलों के बारे में।