फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Tourism Day 2024: 27 सितंबर को ही क्यों मनाते हैं पर्यटन दिवस? जानें इतिहास और इस वर्ष की थीम

Fri, 27 Sep 2024 09:31 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विश्व पर्यटन दिवस एक ऐसा अवसर है, जो हमें पर्यटन के महत्व को समझने और इसके विभिन्न पहलुओं के बारे में जागरूक होने का मौका देता है। पर्यटन केवल यात्रा और मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से हम पर्यावरण की रक्षा और संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय समुदायों के विकास में भी अपना योगदान दे सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
विश्व पर्यटन दिवस 2024 - फोटो : amar ujala
World Tourism Day 2024: पर्यटन किसी भी देश की समृद्धि का प्रतीक हो सकता है। यह सांस्कृतिक आधार पर तो लोगों को प्रभावित  करता ही है,  साथ ही देश की आर्थिक स्थिति को बढ़ावा देने में योगदान देता है। पर्यटन के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए ही एक दिन विश्व पर्यटन दिवस के तौर पर मनाया जाता है। विश्व पर्यटन दिवस हर साल 27 सितंबर को दुनिया भर में मनाया जाता है। इसे मनाने का उद्देश्य पर्यटन के महत्व और इसके सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक योगदान के प्रति जागरूकता फैलाना है। पर्यटन न केवल विभिन्न संस्कृतियों और स्थानों को जोड़ता है, बल्कि यह वैश्विक अर्थव्यवस्था का एक प्रमुख हिस्सा भी है, जो कई देशों के लिए आय और रोजगार का एक महत्वपूर्ण स्रोत है।

विश्व पर्यटन दिवस एक ऐसा अवसर है, जो हमें पर्यटन के महत्व को समझने और इसके विभिन्न पहलुओं के बारे में जागरूक होने का मौका देता है। पर्यटन केवल यात्रा और मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से हम पर्यावरण की रक्षा और संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय समुदायों के विकास में भी अपना योगदान दे सकते हैं। पर्यटन दिवस सितंबर माह में मनाया जाता है। लेकिन पर्यटन दिवस मनाने की जरूरत कब और क्यों महसूस की गई, साथ ही पर्यटन दिवस पहली बार किसने और कैसे मनाया, ये जानना भी रोचक है। आइए जानते हैं विश्व पर्यटन दिवस का इतिहास, महत्व और साल 2024 की थीम।
विज्ञापन

2 of 5
असम में चाय बागान - फोटो : Freepik
विश्व पर्यटन दिवस का इतिहास

विश्व पर्यटन दिवस की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र की संस्था विश्व पर्यटन संगठन (UNWTO)ने 1980 में की थी। संगठन ने 27 सितंबर को पर्यटन दिवस मनाने का फैसला लिया। इसका भी एक अहम कारण है। 27 सितंबर 1970 को विश्व पर्यटन संगठन की स्थापना हुई थी। संगठन के संस्थापक सम्मेलन की 10वीं वर्षगांठ के अवसर पर विश्व पर्यटन दिवस मनाने की शुरुआत हुई। इस दिवस को मनाने का प्रमुख उद्देश्य पर्यटन के विकास को प्रोत्साहित करना और इसे वैश्विक शांति, समृद्धि और समझ के एक साधन के रूप में प्रस्तुत करना है।
विज्ञापन

3 of 5
travel - फोटो : Freepik
विश्व पर्यटन दिवस का महत्व

पर्यटन न केवल विभिन्न देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देता है, बल्कि यह आर्थिक विकास, रोजगार के अवसर और पर्यावरणीय संतुलन के लिए भी महत्वपूर्ण है। कई देशों की अर्थव्यवस्था पर्यटन पर आधारित है और यह सेक्टर वहां के नागरिकों के लिए रोजगार का एक बड़ा स्रोत है। इसके अलावा, पर्यटन हमें एक-दूसरे की संस्कृतियों, परंपराओं, और इतिहास को जानने और समझने का मौका देता है। यह दिन उन सभी लोगों के लिए भी एक प्रेरणा है जो पर्यटन उद्योग में काम कर रहे हैं और इसके विकास के लिए प्रयास कर रहे हैं।

4 of 5
असम में चाय बागान - फोटो : Freepik
साल 2024 की विश्व पर्यटन दिवस की थीम

हर साल UNWTO द्वारा एक नई थीम निर्धारित की जाती है, जिसके तहत पर्यटन से संबंधित प्रमुख मुद्दों और संभावनाओं पर ध्यान केंद्रित किया जाता है। विश्व पर्यटन दिवस 2024 की थीम है, "पर्यटन और शांति" (Tourism  and Peace) है, इस थीम का उद्देश्य है कि पर्यटन समुदायों को बदल सकता है - रोजगार पैदा कर सकता है, समावेश को बढ़ावा दे सकता है और स्थानीय अर्थव्यवस्थाओं को मजबूत कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान - फोटो : अमर उजाला
दुनिया की विश्व धरोहरें

एक डाटा के मुताबिक, साल 2023 अक्तूबर तक दुनियाभर में करीब 1,199 स्थलों को विश्व विरासत स्थल घोषित किया जा चुका है। इनमें से 933 सांस्कृतिक स्थल हैं और 227 प्राकृतिक स्थल हैं। साथ ही 39 मिश्रित स्थल हैं। वहीं भारत में 43 विश्व धरोहर स्थल हैं। जिसमें से 35 सांस्कृतिक स्थल, 7 प्राकृतिक स्थल और एक कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान मिश्रित प्रकार का है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें