फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये है दुनिया का सबसे अमीर गांव, हर शख्स ऐसे बन गया करोड़पति, देखने आते हैं पर्यटक

Wed, 15 Jan 2020 10:05 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
गांव की प्रतीकात्मक तस्वीर
दुनियाभर के अमीर से अमीर लोगों के बारे में आपने सुना होगा। लखपति से लेकर करोड़पति लोगों को आपने देखा भी होगा। लेकिन क्या आप ऐसी कल्पना कर सकते हैं कि पूरा का पूरा गांव ही करोड़ों का मालिक हो, गांव के हर व्यक्ति के खाते में करोड़ों रुपये जमा हो? जी हां, बहुत दूर जाने की या सोचने की जरूरत नहीं है। यह गांव हमारे पड़ोस में ही है! आइए जानते हैं इस गांव की रईसी के बारे में:
विज्ञापन

2 of 9
Huaxi village - फोटो : Social Media
गांव कहते ही हमारे मन में एक तस्वीर उभरती है, जिसमें कच्ची सड़कें, बिजली-पानी की पर्याप्त सुविधा नहीं, झोपड़ी वगैरह यानी कि कम संसाधनों से गुजर-बसर होती जिंदगी दिखती है। इस गांव के बारे में ऐसा नहीं है। यहां के लोग काफी शान-ओ-शौकत से अपनी जिंदगी गुजारते हैं। इस गांव के हर शख्स के खाते में औसतन 1.50 करोड़ रुपये से भी ज्यादा राशि है।
विज्ञापन

3 of 9
Huaxi village - फोटो : Social Media
आज हम आपको ऐसे ही एक गांव के बारे में बताएंगे, जहां आपको रईसी के कई आयाम दिखेंगे। इस गांव में शहरों जैसी सारी सुविधाएं मौजूद हैं। यह गांव हमारे पड़ोसी देश चीन के जियांगसू प्रांत में है। यूं तो इसका नाम वाक्शी(Huaxi) है, दुनियाभर में इसे सुपर विलेज के नाम से जाना जाता है।

4 of 9
दुनिया का सबसे अमीर गांव
गांव में मिलने वाली यही सुविधाएं इसे शहरों से अलग बनाती हैं। इस गांव की आबादी करीब दो हजार लोगों की है। गांव के बीचों-बीच एक 72 मंजिला इमारत है जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र है।
विज्ञापन

5 of 9
चमचमाती कार (सांकेतिक तस्वीर)
इसके अलावा हर परिवार को गांव में बसने पर अथॉरिटी की तरफ से कार और विला दिया गया है, लेकिन यदि आप गांव छोड़ते हैं तो ये सभी चीजें आपको वापस करनी होंगी। इतना ही नहीं यहां के हर नागरिक के पास आलीशान घर और चमचमाती गाड़ियां हैं। इस गांव को करोड़ों डॉलर की कंपनियों का गढ़ माना जाता है जिसमें स्टील और शिपिंग जैसी मुख्य कंपनियां शामिल हैं।
विज्ञापन

6 of 9
Huaxi village - फोटो : Social Media
बताया जाता है कि गांव के ज्यादातर घर एक जैसे हैं आैर बाहर से देखने में यह घर किसी होटल की तरह नजर आते हैं। गांव में टैक्सी और थीम पार्क मौजूद हैं। यहां की सड़कें रोशनी से चमकती रहती हैं। सबसे खास बात है इस गांव के लोग कहीं आने-जाने के लिए हेलिकॉप्टर से भी सफर करते हैं।
विज्ञापन

7 of 9
Huaxi village - फोटो : Social Media
दुनिया का यह पहला ऐसा गांव है जो पूरी तरह से मॉडल और सोशलिस्ट है। इस गांव को 1960 में वू रेनबाओ नाम के एक प्रसिद्ध नेता ने बसाया था। आज बेशक यह गांव काफी अमीर है लेकिन अतीत में यहां के निवासी काफी गरीब हुआ करते थे। गांव को तरक्की और कामयाबी के शिखर पर पहुंचाने का श्रेय कम्युनिस्ट पार्टी के स्थानीय सचिव वू रेनाबो को जाता है। रेनाबो ने कंपनी का गठन करके सामूहिक खेती को बढ़ावा दिया था।

8 of 9
Huaxi village - फोटो : Social Media
वू रेनबाओ ने वहां के लोगों को अच्छा रोजगार देने के लिए फर्टिलाइज़र स्प्रे कैन की फैक्ट्री लगाई थी। इस फैक्ट्री के लगने बाद बहुत से बेरोजगारों की आर्थिक स्थिति समृद्ध हो गई। वू रेनबाओ को फर्टिलाइज़र स्प्रे कैन की फैक्ट्री से बहुत मुनाफा हुआ। मुनाफे के पैसों को उन्होंने गांव के सुख-सुविधा में लगा दिया था, जिससे गांव की खूबसूरती में चार चांद लग गया।
विज्ञापन

9 of 9
स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी(फाइल फोटो) - फोटो : Reuters
इस गांव के अंदर अमेरिका का स्टेच्यू ऑफ़ लिबर्टी, ऑस्ट्रेलिया का फेमस ऑपरा हाउस, बनाया गया है। जिसे गांव बेहद सुंदर और आकर्षक नजर आता है।यहां के लोगों को सारी सुविधाएं तभी तक दी जाती है जबतक वो इस गांव में रहते हैं। अगर वो इस गांव को छोड़ दूसरे गांव जाना चाहते हैं। तो उन्हें सारी संपत्ति छोड़कर जानी पड़ती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें