World Heritage Day 2025: हर साल 18 अप्रैल को 'विश्व धरोहर दिवस' मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य लोगों को दुनिया की ऐतिहासिक धरोहरों और स्मारकों के संरक्षण के लिए जागरूक करना है। विश्व धरोहर दिवस या विश्व विरासत दिवस को मनाने की शुरुआत यूनेस्को द्वारा 1982 में की गई थी।
दुनिया के तमाम देशों में कई सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहरें हैं, जिन्हें यूनेस्को ने विश्व विरासत घोषित किया है। इनमें से सात से आठ ऐसी विश्व धरोहर हैं जो पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध और लोकप्रिय हैं। जब भी हेरिटेज का जिक्र होता है तो लोग विश्व की इन जगहों को जरूर याद करते हैं। विश्व धरोहर दिवस के मौके पर दुनिया के कुछ सबसे मशहूर विश्व विरासतों के बारे में जानिए, जो विश्व के सात अजूबों में भी शामिल हैं।