फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Women Foreign Trip: 50,000 में विदेश घूमना चाहती हैं? इन 6 बजट-फ्रेंडली देशों का सफर तय करें

Fri, 05 Dec 2025 08:18 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Women Foreign Trip: जो महिलाएं सोलो ट्रैवलिंग या गर्ल्स ट्रिप पर जाना पसंद करती हैं, वो भारत से निकलकर कुछ अंतरराष्ट्रीय यात्रा के विकल्पों को अपना सकती हैं। यहां कुछ विदेश यात्राओं का विकल्प दिया जा रहा है, जहां महिलाएं सुरक्षित, किफायती और यादगार सफर के लिए जा सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 5
महिलाओं के लिए सस्ती विदेश यात्रा के विकल्प - फोटो : Adobe
Women Foreign Trip: घूमने की शौक रखने वाले लोग विदेश यात्रा का सपना जरूर देखते हैं। अधिकतर महिलाएं तो विदेशी नजारों को लेकर उत्साहित रहती हैं और उनका सपना होता है विदेशों की सैर करना। हालांकि महिलाओं के लिए आज भी अकेले यात्रा पर निकलना आसान काम नहीं। सुरक्षा, आर्थिक स्थिति और अन्य कई सामाजिक व पारिवारिक कारणों से महिलाएं अकेले सफर नहीं कर पातीं। लेकिन कुछ विदेशी जगहें ऐसी हैं जो उन्हें अपनी ओर आकर्षित करती हैं।

इन विदेशी स्थलों की सैर के लिए बजट भी कम चाहिए और सुरक्षा भी मिलती है। ऐसे में जो महिलाएं सोलो ट्रैवलिंग या गर्ल्स ट्रिप पर जाना पसंद करती हैं, वो भारत से निकलकर कुछ अंतरराष्ट्रीय यात्रा के विकल्पों को अपना सकती हैं। यहां कुछ विदेश यात्राओं का विकल्प दिया जा रहा है, जहां महिलाएं सुरक्षित, किफायती और यादगार सफर के लिए जा सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
bali - फोटो : Istock
बाली

इंडोनेशिया का ये खूबसूरत स्थल महिलाओं के लिए परफेक्ट विदेश यात्रा का विकल्प बन सकता है। यहां आपको वीजा आॅन अराइवल की सुविधा मिलती है, वो भी 2500 रुपये में। फ्लाइट का किराया 25000 से 28000 रुपये हो सकता है। होटल में ठहरने के लिए 1500 रुपये प्रति रात और खाने-पीने पर 800 रुपये प्रतिदिन का खर्च आ सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
मलेशिया - फोटो : Instagram
मलेशिया

भारतीय महिलाओं के लिए मलेशिया की वीजा मुफ्त है। फ्लाइट का किराया 18000 रुपये हो सकता है। वहीं ठहरने के लिए 1800 रुपये प्रति रात और खाने में 1000 रुपये प्रति दिन का खर्च आ सकता है।

4 of 5
भूटान - फोटो : Adobe Stock
भूटान 

भारतीय महिलाएं भूटान की वीजा फ्री यात्रा कर सकती हैं। लेकिन उन्हें सड़क मार्ग या हवाई मार्ग के लिए एक परमिट प्राप्त करने की आवश्यकता होती है। भारत से पारो के लिए हवाई उड़ान मिल जाती है। लगभग 25000 रुपये टिकट, रहने के लिए 1000 रुपये प्रति रात कमरा, 600 रुपये प्रतिदिन का खाने पर खर्च आ सकता है। कम बजट में भूटान से हिमालय के नजारे, सांस्कृतिक सौंदर्य और शांत-स्वभाव का अनुभव ले सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वियतनाम - फोटो : instagram
वियतनाम

वियतनाम की यात्रा के लिए ई वीजा या वीजा  आॅन अराइवल   की व्यवस्था है। दिल्ली, मुंबई और कोलकाता से हनोई या हो ची मिन्ह सिटी के लिए सीधी उड़ान उपलब्ध है। वियतनाम का फ्लाइट टिकट लगभग 9000 रुपये में मिल जाता है। रहने और खाने पीने में हजार-  डेढ़ हजार रुपये प्रतिदिन का खर्च आ सकता है। उड़ान-और वीजा खर्च, रहने-खाने की कीमतें, कुल मिलाकर कम बजट में यह एक बढ़िया विकल्प है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें