फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Winter Travel Places: रोमांस का मौसम आ गया, कपल्स के लिए बेस्ट बर्फीली जगहें

Thu, 30 Oct 2025 07:25 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Winter Travel Places: Winter Travel Places: सर्दियों में घूमने जाएं इन खूबसूरत जगहों पर, मनाली से औली तक, जहां बर्फीले नज़ारे और ठंडी हवा कपल्स के बीच बढ़ाएंगी रोमांस।
विज्ञापन
1 of 6
सर्दियों में घूमने की रोमांटिक जगहें - फोटो : Adobe stock
Winter Travel Places: सर्दियों का मौसम सिर्फ ठंड का एहसास नहीं, बल्कि प्यार का सबसे खूबसूरत मौसम भी होता है। हल्की धूप, गर्म कॉफी, और ठंडी हवाओं के बीच किसी हसीन जगह पर अपने पार्टनर का हाथ थामे टहलना, इससे ज्यादा रोमांटिक क्या हो सकता है! भारत में ऐसी कई जगहें हैं, जो वाइट स्नो, खूबसूरत वादियों और शांति भरे माहौल के कारण कपल्स के बीच विंटर पैराडाइज बन चुकी हैं।  इस मौसम में कपल कुछ खास जगहों पर रोमांटिक ट्रिप पर जा सकते हैं और अपने प्यार और रोमांस को दोगुना बना सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
अटल टनल मनाली - फोटो : instagram

मनाली, हिमाचल प्रदेश

बर्फ से ढकी पहाड़ियां, पैराग्लाइडिंग और सोलंग वैली की सैर मनाली को रोमांस का प्रतीक बनाती हैं। यहां का माहौल कपल्स के लिए बिल्कुल फिल्मी लगता है।

विज्ञापन

3 of 6
औली - फोटो : instagram

औली, उत्तराखंड

स्कीइंग का मजा लेते हुए पहाड़ों के बीच एक-दूसरे के साथ वक्त बिताना हर कपल का सपना होता है। औली की सफेद बर्फीली चादर में घूमना मानो प्रेम में घुल जाना।

4 of 6
मेघालय - फोटो : Adobe

शिलांग, मेघालय

‘स्काॅटलैंड आफ द ईस्ट' कहे जाने वाले शिलांग की हरियाली, झरने और ठंडी हवा प्यार को एक नई परिभाषा देते हैं।

विज्ञापन

5 of 6
गुलमर्ग में बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर

गुलमर्ग, जम्मू-कश्मीर

अगर आप रोमांटिक वेकेशन को रॉयल टच देना चाहते हैं, तो गुलमर्ग से बेहतर कोई जगह नहीं। यहां की बर्फ से ढकी ढलानें और केबल कार राइड हर पल को यादगार बना देती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ऊटी - फोटो : Istock

ऊटी, तमिलनाडु

सर्दियों में ऊटी का मौसम न ज्यादा ठंडा, न ज्यादा गर्म, कपल्स के लिए परफेक्ट है। यहां की झीलें और चाय बागान एक सुकून भरा अनुभव देते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें