Winter Travel Destination: साल का आखिरी महीना आ गया है। दिसंबर में सर्द मौसम होता है। इस मौसम में घूमने का मजा ही कुछ अलग होता है। सर्दियों की छुट्टियों में अगर आप कहीं घूमने की योजना बना रहे हैं तो दिसंबर को महीना बेहतर समय है। इस महीने में सफर का मजा दोगुना हो जाता है। देश में कई ऐसी जगहें हैं, जहां आप इस महीने सफर पर जा सकते हैं। दिसंबर में ही क्रिसमस और नए साल की पार्टी होती है। इस दौरान लोग घर से बाहर परिवार या दोस्तों के साथ जश्न मना सकते हैं। अगर किसी ऐसी जगह की तलाश में हैं, जहां सर्दियों के मौसम में क्रिसमस पार्टी और नए साल की शुरुआत कर सकते हैं तो यहां आपको भारत के कुछ बेस्ट विंटर डेस्टिनेशन बताएं जा रहे हैं। दिसंबर महीने में इन जगहों की सैर करें।