फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Scotland Of India: ये जगह है भारत का स्कॉटलैंड, विदेशी पर्यटक भी आना करते हैं पसंद

Wed, 28 Jun 2023 05:09 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Coorg - फोटो : istock
Scotland of India: विदेशी नजारों को घूमने का शौक रखने वाले कई लोग बजट या अन्य कई कारणों से दूसरे देशों की यात्रा नहीं कर पाते हैं। बहुत से भारतीय तो विदेश यात्रा का सपना देखते हैं। हालांकि विदेश जाने का सपना हर किसी का पूरा नहीं होता। विदेश यात्रा पर जाना चाहते हैं तो भारत में ही ऐसी जगहों की सैर कर सकते हैं, जो विदेशी नजारों का अनुभव कराएं। भारत में कई ऐसी जगहें हैं, जो विदेशो जैसा माहौल और दृश्य का अनुभव कराती हैं। सोशल मीडिया पर स्कॉटलैंड की तस्वीरें और वीडियो देखे होंगे? स्कॉटलैंड की प्राकृतिक सुंदरता आपको जरूर अपनी ओर आकर्षित करती होगी लेकिन क्या आपको पता है कि भारत में भी स्कॉटलैंड है।

कर्नाटक के कुर्ग हिल स्टेशन को भारत का स्कॉटलैंड कहा जाता है। इसका कारण है कुर्ग की प्राकृतिक सुंदरता, पहाड़ों का आकर्षक नजारा और सुंदर पर्यटन स्थलों की विविधता होता।
विज्ञापन

2 of 5
coorg - फोटो : instagram
कुर्ग को क्यों कहते हैं भारत का स्कॉटलैंड?

कुर्ग के पहाड़ी दृश्य, हरी-भरी घाटियां, उच्च घास के मैदान और आदिवासी संस्कृति एक बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। कर्नाटक के वायनाड जिले में स्थित यह प्रमुख पर्यटन स्थल है और अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर है। इसलिए भारत के इस पहाड़ी शहर को 'भारत का स्कॉटलैंड' कहा जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
कुर्ग का खूबसूरत नजारा - फोटो : Facebook/coorg
कुर्ग के पर्यटन स्थल

इस हिल स्टेशन पर घूमने के लिए पर्यटकों को कई विकल्प मिलते हैं। यहां अब्बे फॉल्स, ईरपु फॉल्स, नालबंद पैलेस, राजा की गुंबद और मदिकेरी किले की सैर का अनुभव ले सकते हैं। साथ ही ओंकारेश्वर मंदिर,नामद्रोलिंग मठ और मंडलपट्टी व्यू पॉइंट भी घूमने के लिए जा सकते हैं।

4 of 5
ट्रेन - फोटो : सोशल मीडिया
कैसे पहुंचे कुर्ग?

दिल्ली से कुर्ग की यात्रा के लिए फ्लाइट, रेल मार्ग या सड़क मार्ग से जा सकते हैं। कुर्ग जाने के लिए कोझिकोडे या मंगलौर में एयरपोर्ट है। आगे का रास्ता टैक्सी, बस या रेलगाड़ी से तय कर सकते हैं। वहीं ट्रेन से कोझिकोड रेलवे स्टेशन सबसे करीब है। मैसूर जंक्शन भी पहुंच सकते हैं, जहां से कुर्ग की दूरी लगभग 117 किलोमीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कुर्ग - फोटो : istock
कुर्ग घूमने का खर्च

बजट के मुताबिक फ्लाइट या ट्रेन का टिकट बुक करें। कुर्ग में रहने के लिए डेढ़-दो हजार के अच्छे होटल में कमरा बुक कर सकते हैं। घूमने के लिए रेंट पर स्कूटी या शेयर जीप ले सकते हैं। इसका खर्च 1000 रुपये तक हो सकता है। खाने पीने में 1000-1500 रुपये का खर्च आएगा। तीन दिन और दो रातों की ट्रिप में लगभग 5000 रुपये का खर्च आ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें